फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की मौत के बाद रो रहे थे मासूम, कोरोना के डर से कोई नहीं आया पास तभी पहुंची पुलिस, फिर हुआ ये

Mon, 18 May 2020 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 May 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Innocent were crying after father's death then police reached
पुलिस ने की अंतिम संस्कार कराने में मदद - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने सोमवार को एक रिक्शा चालक की मौत के बाद अंतिम संस्कार करा कर मानवता की मिसाल पेश की। उसके चार बेसहारा बच्चों को सरकार की तरफ से मदद मिलने तक उनके रोटी कपड़े का भी इंतजाम किया। ये सब देख बच्चों के आंसू छलक उठे।

 
Lockdown: Innocent were crying after father's death then police reached
पुलिस ने की बच्चों की आर्थिक मदद - फोटो : amar ujala
कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुरम सेक्टर 8 निवासी रिक्शा चालक की सोमवार को मौत हो गयी। चार साल पहले पत्नी की मौत के बाद चार मासूम बच्चों को वही पाल पोस रहा था।

 
Lockdown: Innocent were crying after father's death then police reached
कोरोना के डर से कोई नहीं आ रहा था पास - फोटो : amar ujala
पिता की मौत के बाद बेसहारा बच्चे शव से लिपट कर रोते रहे, लेकिन कोरोना के डर से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। जानकारी पाकर कल्याणपुर आवास विकास 3 चौकी इंचार्ज आनंद द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: Innocent were crying after father's death then police reached
पुलिस को मिली सूचना तो बच्चों को दिया सहारा - फोटो : amar ujala
सहकर्मियों के साथ मिलकर दरोगा ने अर्थी सजवाई और अंतिम संस्कार के लिए घाट ले गए। रिक्शा चालक की अंतिम यात्रा में शामिल खाकी की भीड़ को देखा तो वहां मौजूद हर शख्स ने सलाम ठोका।

 
विज्ञापन
Lockdown: Innocent were crying after father's death then police reached
पुलिस का ये रूप देख हर किसी ने ठोका सलाम - फोटो : amar ujala
इसके बाद हर पुलिसकर्मी ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बच्चों को आर्थिक सहयोग दिया। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि बच्चों को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। सीएम राहत कोष से सहायता राशि दिलवाने की प्रक्रिया की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed