फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: घर पहुंचने की चाह में जान हथेली पर रख कर रहे सफर, कोई 100 तो कोई हजार किमी पैदल चला

Sun, 29 Mar 2020 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in up: people Travelled to reach home in Lockdown situation
जान हथेली पर रख कर रहे कई सौ किमी का सफर - फोटो : amar ujala
कोराना वायरस से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सभी को अपने अपने घरों को जाना है। घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहे हैं तो लोग पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर के किसी भी हालत में घर पहुंचना चाहते हैं। अमर उजाला ने इस दौरान कई ऐसे लोगों से बातचीत की जाे सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर आए हैं।


 
Trending Videos
Lockdown in up: people Travelled to reach home in Lockdown situation
झारखंड जाने के लिए निकले मजदूर - फोटो : amar ujala
लखनऊ से 8 घंटे में पैदल पहुंचे घर
कानपुर के अर्मापुर निवासी राजेंद्र कुमार, अमन, चमन व प्रिंस लखनऊ में पेंटर का काम करते हैं। ये 17 फरवरी को गए थे। पिछले चार दिनों से काम बंद होने पर शुक्रवार को ठेकेदार ने खाना-पीना देने से मना कर दिया। शनिवार सुबह 4:00 बजे पैदल घर के लिए चल दिए और 12:00 बजे अपने घर पहुंच गए।

 
Lockdown in up: people Travelled to reach home in Lockdown situation
गाजियाबाद से मऊ जिले के लिए पैदल जाते हुए मजदूर शनिवार को नारामऊ के पास पहुंचे - फोटो : amar ujala
गुड़गांव से चले हैं पुलिस परेशान कर रही है
उन्नाव निवासी संदीप कुमार, धीरज कुमार, रायबरेली निवासी सौरभ यादव व शिवम कुमार गुड़गांव की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हेल्पर हैं। नौबस्ता हाईवे पर संदीप ने बताया कि गुरुवार को चारों लोग घर के लिए निकले थे। रास्ते में जगह-जगह रोककर पुलिस परेशान कर रही है। रायबरेली के सौरभ ने बताया कि पुलिस ने हम लोगों की कोई मदद नहीं की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in up: people Travelled to reach home in Lockdown situation
दिल्ली से बिहार जाने के लिए रिक्शे पर निकले - फोटो : amar ujala
दिल्ली से फैजाबाद पैदल जा रहे मजदूर
दिल्ली से फैजाबाद पैदल जा रहे छह मजदूरों ने शनिवार को कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास बताया कि ठेकेदार के हाथ खड़े करने के बाद 26 मार्च की शाम को दिल्ली से रवाना हुए हैं। मजदूरी नहीं मिली तो जेब में पैसा भी नहीं है। रास्ते में कई बार पुलिस ने पूछा लेकिन कोई मदद नहीं की। रास्ते में कुछ लोगों ने खाना खिलाया। 20 वर्षीय मजदूर अर्जुन ने बताया कि दिल्ली और नोएडा में मजदूरी करते हैं।

 
विज्ञापन
Lockdown in up: people Travelled to reach home in Lockdown situation
यह सब लोग पैदल चित्रकूट जा रहे हैं - फोटो : amar ujala
फैजाबाद के तारूल गांव के रहने वाले हैं। संजय ने बताया कि दिल्ली में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन की वजह से ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। हम सब दिल्ली से पैदल फैजाबाद जा रहे हैं। लवकुश ने बताया कि 26 मार्च की शाम को दिल्ली से पैदल रवाना हुए थे। कई जगह रुकते हुए कानपुर तक पहुंचे हैं। थकान बहुत है, लेकिन घर पहुंच कर ही आराम करूंगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed