फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में मानवता शर्मसार: पौने घंटे तड़पकर भाई-बहन की मौत... वीडियो बनाते रहे राहगीर, कानपुर में दर्दनाक हादसा

Thu, 29 May 2025 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 May 2025 10:10 AM IST
सार

Road Accident In Kanpur: यूपी के कानपुर के कल्याणपुर में उल्टी दिशा से आए लोडर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार भाई-बहन हादसे में घायल हो गए। दोनों पौने घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे, दोनों भाई-बहन की मौत हो गई। राहगीर वीडियो बनाते रहे। 

विज्ञापन
Kanpur Road Accident Siblings Die After Crash Onlookers Shoot Videos Instead of Helping
kanpur accident - फोटो : संवाद
Kanpur Road Accident: कानपुर के कल्याणपुर में बुधवार तड़के मानवता शर्मसार हो गई। सड़क हादसे के बाद स्कूटी सवार भाई बहन पौने घंटे तक दर्द से तड़पते रहे। दोनों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय राहगीर उनका वीडियो बनाते रहे। पुलिस और एंबुलेंस जब पहुंची, तब तक देर हो चुकी थी। 


सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी से नर्सिंग की छात्रा और उसका 15 वर्षीय भाई कल्याणपुर स्टेशन जा रहे थे। केस्को सब स्टेशन के पास गलत दिशा से आए तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Kanpur Road Accident Siblings Die After Crash Onlookers Shoot Videos Instead of Helping
हादसे के बाद तड़पते भाई-बहन, वीडियो बनाते लोग - फोटो : संवाद
मसवानपुर निवासी साइकिल व्यापारी मो. शकील की आईआईटी गेट के नजदीक दुकान है। बड़ी बेटी अलशिफा (19) बिल्हौर के आरौल स्थित निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। बुधवार को उसकी परीक्षा थी। 

 
Kanpur Road Accident Siblings Die After Crash Onlookers Shoot Videos Instead of Helping
हादसे के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
वह सुबह 5:05 बजे भाई तौहिद (15) के साथ घर से निकली। छोटा भाई उसे कल्याणपुर स्टेशन छोड़ता, जहां से उसे सुबह 5:20 बजे आरौल के लिए ट्रेन पकड़नी थी। स्कूटी अलशिफा चला रही थी। करीब दस मिनट बाद जैसे ही दोनों केस्को सब स्टेशन के पास पहुंचे तभी गलत दिशा से आए तेज रफ्तार लोडर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Road Accident Siblings Die After Crash Onlookers Shoot Videos Instead of Helping
भाई मो तौहीद और बहन अलशिफा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए । चालक लोडर लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों तड़पने लगे, राहगीरों की भीड़ बढ़ती गई, लेकिन किसी ने भाई बहन की मदद नहीं की। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बनाते रहे। 

 
विज्ञापन
Kanpur Road Accident Siblings Die After Crash Onlookers Shoot Videos Instead of Helping
बेटे और बेटी की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में रोते बिलखते पिता मो शकील को संभालते परिजन - फोटो : संवाद
पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देना नहीं समझा मुनासिब
घटनास्थल से 100 कदम की दूरी पर दो नर्सिंगहोम हैं। लोगों ने दोनों को वहां तक पहुंचाना भी उचित नहीं समझा। कल्याणपुर आवास विकास, केशवपुरम और सत्यम विहार के लोग सुबह की सैर पर निकलते हैं। उन लोगों ने भी घायलों को जरूर देखा होगा, लेकिन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed