फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रमा पर जी सकते हैं पृथ्वी जैसा जीवन, इंसान के लिए रहने लायक वातावरण!

Mon, 02 Jan 2017 11:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
life in moon like earth
डेमो
चंद्रमा पर पृथ्वी जैसा जीवन जी सकते हैं। इंसान के लिए चंद्रमा पर रहने लायक वातावरण मौजूद है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक अध्ययन में यह साफ हो चुका है। अब कानपुर की शौर्या सिंह के ‘लाइफ ऑन मार्स’ रिसर्च ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

 

10वीं की छात्रा हैं शौर्या

life in moon like earth
डेमो
इसी रिसर्च की बदौलत शौर्या ने इंडियन साइंस कांग्रेस का पुरस्कार जीतने में सफलता पाई है। कांग्रेस की तरफ से चार जनवरी को श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति में शौर्या को सम्मानित किया जाएगा। शौर्या यूपी की इकलौती छात्रा हैं, जिन्हें यह सम्मान मिलेगा। समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों से पांच छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।  शौर्या सिंह सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, कैंट की 10वीं की छात्रा हैं। 

फैक्ट, रिसर्च, भविष्य की उम्मीद से जीतीं शौर्या

life in moon like earth
शौर्या सिंह
इंडियन चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस ने अलग-अलग सब्जेक्ट पर देश भर के स्कूलों से रिसर्च पेपर मंगवाया था। इसमें अलग-अलग राज्यों और स्कूलों के कक्षा 10वीं के स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया था। चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस और इंफोसिस फाउंडेशन की तरफ से आयोजित रिसर्च पेपर के फैक्ट, रिसर्च, भविष्य की उम्मीद, सुझाव आदि बिंदुओं पर शौर्या ने बाजी मारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शौर्या का शौर्य

life in moon like earth
डेमो
शौर्या ने ‘लाइफ ऑन मार्स (चंद्रमा पर जीवन)’ पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया। 21 वीं सदी की सबसे महत्वाकांक्षी योजना ..चंद्रमा पर जीवन.. के बारे में शौर्या ने रिसर्च की। इसमें दुनिया की बड़ी दिक्कत ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए चंद्रमा पर जीवन को बहुत जरूरी बताया। चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी, वातावरण, रहने लायक माहौल की संभावनाओं पर जानकारी दी। शौर्या की सफलता के पीछे मम्मी का भी बड़ा हाथ है। शौर्या की मां डॉ. शिखा सिंह पीपीएन पीजी कॉलेज में मैथमेटिक्स की टीचर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed