फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमीरपुर: पति-पत्नी की तरह साथ रहना चाहता है ये लेस्बियन कपल, घर वाले खिलाफ

Thu, 08 Jun 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
lesbian couples demanding live in relationships at hamirpur
डेमो
दोनों लड़कियां हैं। एक बिल्कुल टॉम ब्वॉय की तरह पैंट-शर्ट पहनती है, गले में गमछा डालती है और तेज रफ्तार से स्पोर्ट्स बाइक चलाती है तो दूसरी बिल्कुल शर्मीली और आम लड़कियों की तरह रहती है। लेकिन अब हम जो बताने जा रहे हैं वो चौंकाने वाला सच है। टॉम ब्वॉय की तरह रहने वाली लड़की ने दूसरी लड़की के साथ जीने मरने की कसमे खा ली है। इसके लिए अब वो लिव-इन-रिलेशनशिप की डिमांड कर रही है। लेकिन समाज इनके खिलाफ खड़ा है...


 
lesbian couples demanding live in relationships at hamirpur
समलैंगिक जोड़ा
सोशल मीडिया में छाए समलैंगिक जोड़े के मामले में युवती के परिजनों द्वारा दोनों के मिलने-जुलने व फोन पर बात करने पर पाबंदी लगाने के बाद अब दोनों के बीच ली गई जीने मरने की कसमें टूटती नजर आ रही है। जिसको लेकर पुरूष वेशधारी युवती खासी परेशान है। वह युवती से मिलने के बाद लिव इन रिलेशन शिप में रहने की अनुमति लेना चाहती है। वहीं पुरूष वेशधारी युवती आज अपनी प्रेमिका से मिलने नही जा सकी। साथ ही उसने मामले में युवती के ऊपर पड़ने वाले दबाव के चलते उसके मुकरने का भी अंदेशा जताया है।

 
lesbian couples demanding live in relationships at hamirpur
समलैंगिक जोड़ा
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली दो युवतियों पर भी पश्चिमी हवाओं का असर हुआ और दोनों ने साथ रहने की ठान पिछडे़ जनपदवासियों को हैरत में डाल दिया। साथ रहने का हलफनामा डीएम को देने के बाद मीडिया और सोशल मीडिया में छाने के बाद हरकत में आए महोबा जनपद निवासी युवती के परिजनों ने उनके मेल जोल के साथ फोन पर होने वाली बातचीत में भी पाबंदी लगा दी। जिससे तिलमिलाई पुरूष वेश धारी युवती ने बुधवार को युवती से मिलने उसके घर जाने की बात कहीं थी। लेकिन किसी कारणवश आज वह नहीं पहुंच सकी। लेकिन उसने युवती की बहन को फोन कर बात करवाने की बात कही। जिस पर युवती की बहन ने कहा कि उनके पापा तुम्हारे घर आएंगे। जिस पर पुरूष वेशधारी युवती ने अपनी प्रेमिका को भी साथ लाने को कहा।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुरूष वेशधरी युवती ने एक मीडिया कर्मी को बताया कि दोनों के साथ रहने के लिए समलैंगिक अधिनियम के बजाए लिव इन रिलेशन की अनुमति लेगी। लेकिन उसे अभी अपनी साथी का इंतजार है। कहा कि हो सकता है कि परिवार के दबाव में आकर वह इससे पीछे न हट जाए। कहा कि आज घर में किसी काम के चलते वह वहां नही जा सकी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lesbian couples demanding live in relationships at hamirpur
समलैंगिक जोड़ा
प्रेमिका से मिलने को बेताब है पुरुष वेशधारी युवती
अपनी प्रेमिका से मिलने को लेकर पुरूष वेशधारी युवती इस कदर परेशान है कि वह रोज नई-नई सोंच के साथ मिलने की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि यदि समलैंगिक अधिनियम के तहत उन्हें साथ रहने की अनुमति नही मिलती तो वह लिव इन रिलेशन शिप के तहत उसके साथ रहने का परमीशन लेगी।

प्रेमिका की मर्जी जानने के बाद उठाएगी अगला कदम
बंदिशों के बाद पुरूष वेश धारी युवती को अब अपनी प्रेमिका के बदलने का भी भय सता रहा है। उसका कहना है कि तीन दिन से वह अलग है। हो सकता है कि परिवार के दबाव के चलते वह बदल जाए। कहा कि पहले उसकी मर्जी जानने के बाद ही आगे का कदम उठाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed