{"_id":"59379d024f1c1b821c9c900a","slug":"unique-green-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां निकली अनोखी ‘हरी-भरी बारात’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां निकली अनोखी ‘हरी-भरी बारात’
Wed, 07 Jun 2017 06:47 PM IST
रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला, कानपुर
रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गंगा पुरवा में बैलगाड़ी में बारात लेकर आया दूल्हा गणेश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटी सी शुरुआत ही सही, पर है बहुत महत्वपूर्ण। हमेशा सूखे की मार झेलने वाले बुंदेलखंड के एक किसान ने बेटी की शादी पर्यावरण और प्रकृति को समर्पित होकर की। इसे ‘ग्रीन मैरिज’ का नाम भी दिया। शादी में बारात बैलगाड़ी से आई। पत्तल में सादा भोजन परोसा गया। विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन ने पौधरोपण किया। यही नहीं, दुल्हन को दहेज के रूप में पीपल और अर्जुन के पौधे देकर ससुराल में भी पर्यावरण संरक्षण के संस्कार को बढ़ाने की नसीहत दी।
2 of 4
शादी के बंधन में बंधने के बाद पौध रोपते दूल्हा-दुल्हन।
बांदा नरैनी क्षेत्र के गंगापुरवा गांव में छोटे से किसान तेजा निषाद ने पर्यावरण संरक्षण की जोरदार पहल की है। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जब तमाम सरकारी और गैरसरकारी संगठन लाखों रुपये खर्च करके पर्यावरण बचाने संबंधी लंबे चौड़े भाषण दे रहे थे। उस वक्त नरैनी क्षेत्र के गंगापुरवा गांव में कुछ अलग ही नजारा था। यहां अंत्योदय कार्डधारक किसान तेजा निषाद ने अपनी बेटी का ब्याह कई दशकों पुरानी ग्रामीण परंपरा के अनुसार किया। तेजा ने अपनी बेटी मैकी देवी की शादी पड़ोसी गांव काजीपुर के गणेश से की है। वर पक्ष भी शादी को ‘ग्रीन मैरिज’ के रूप में करने पर खुश था। वर-वधू पक्ष ने दहेज और आडंबर मुक्त शादी रचाते हुए पर्यावरण दिवस नायाब रूप में मनाया।
3 of 4
बैलगाड़ी में बारात लेकर आया दूल्हा
रात करीब 9 बजे 11 बैलगाड़ियों के काफिले में बारात आई। बैलगाड़ियों के बैलों को पुरानी परंपरा के मुताबिक रंगबिरंगी पोशाक (झूल) पहनाई गई थी। सींगों पर रंगरोगन किया था। सबसे आगे की बैलगाड़ी में दूल्हा गणेश खुद सवार था। गांव के द्वार पर कन्या पक्ष ने बारात की अगुवानी की। प्रकृति का सम्मान दर्शाने वाली शादी में शायद प्रकृति (कुदरत) भी खुश हो गई। तेज हवा के झोंकों के बीच बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बारातियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते वन विभाग के रेंजर जेके जायसवाल।
लड़की के पिता ने अपनी रिहायशी झोपड़ी और पड़ोसी के मकान को हरे पत्तों से सजाया। बारातियों को कमल और छूल के पत्तों में सादा भोजन परोसा गया। फेरे लेने के बाद वधू मैकी देवी और वर गणेश ने गांव मेें ही पीपल और अर्जुन के पौधे रोपे। कन्यादान खलारी गांव की ग्राम प्रधान सुमनलता पटेल ने किया। अध्यापक यशवंत पटेल ने द्वारचार से लेकर शादी का खर्च वहन किया। ग्रीन मैरिज को हौसला देने के लिए वन विभाग के रेंजर जेके जायसवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने वधू को 1100 रुपये देकर आशीष दिया। साथ ही वर-वधू समेत ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रवास सोसायटी के स्वयंसेवी आशीष सागर पूरे समय उपस्थित और सहयोगी रहे। उन्होंने स्वयंसेवी कुलदीप शुक्ल समेत ग्राम प्रधान राकेश पांडेय और रोहित तिवारी आदि के साथ बारात की अगवानी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।