मिलिए 'लेडी सिंघम' से, इनके सामने बड़े से बड़े क्रिमिनल की हो जाती है पतलून गीली
-शराब में डूबा ढाबा, एसएसपी का छापा
-बर्रा के सिंह ढाबे से 35 नशेबाज दबोचे
-क्षेत्रीय पुलिस के संरक्षण में चल रहा धंधा
विस्तार
इन दिनों यूपी के कानपुर जिले में एक 'लेडी सिंघम' अपने तेवर और कार्रवाई के जुदा अंदाज से बड़ी ही तेजी से पॉपुलर हो रही है। कानपुर के बाहर भी इनकी चर्चा होने लगी है। बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान बना चुकी इस लेडी सिंघम से आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं...
सोनिया सिंह को लेडी सिंघम का नाम इसलिए भी मिला है क्योंकि इनका वर्क स्टाइल औरों से बिल्कुल अलग है। वे महिला होने के बावजूद रात 12 बजे के बाद भी बेखौफ होकर शहर में अकेले निकल पड़ती है। जहां कहीं उन्हें कुछ गलत होता दिखाई देता है समझो वहां एसएसपी कयामत बनकर टूट पड़ती हैं।
ढाबे के बाहर और भीतर खुलेआम शराब पी रहे नशेबाजों को हवालात में डाल दिया।
एसएसपी ने साउथ सिटी में सड़कों और ढाबों- होटलों में जाम छलकाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसएसपी, एसपी पूर्वी अनुराग आर्या, एसपी पश्चिम गौरव ग्रोवर, चकेरी, हरबंश मोहाल और कलक्टरगंज समेत कई थानों की फोर्स के साथ सादे कपड़ों में निकलीं। सिंह ढाबे पर लोग खुलेआम शराब पीते मिले। वहां का दृश्य देख पुलिस अफसर चौंक गए।
साउथ सिटी में खुलेआम शराब पीने-पिलाने के कई ठिकाने हैं जो क्षेत्रीय थानों-चौकियों के संरक्षण में चलते हैं। साकेतनगर में पराग डेयरी के सामने ओपेन बार चलता है जहां बोतल नहीं, सिर्फ पैग दिए जाते हैं। वहीं पीने की शर्त रहती है।