{"_id":"5fbd432c4c772e49bc3e11cc","slug":"kulibazar-accident-in-kanpur-13-hours-rescue-operation-four-in-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुलीबाजार हादसा: 13 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, हिरासत में चार जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलीबाजार हादसा: 13 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, हिरासत में चार जिम्मेदार
Tue, 24 Nov 2020 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुलीबाजार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कुलीबाजार लोहा मंडी में इमारत ढहने के मामले में 13 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा अन्य किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई। प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने अब मलबे में किसी के भी दबे होने की आशंका खारिज कर दी है।
कुलीबाजार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लोहामंडी में सोमवार रात जैन बिल्डिंग का पिछला हिस्सा ढह गया था। हादसे में 60 वर्षीय राकेश शर्मा की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। पुलिस, नगर निगम की टीमें रात नौ बजे से राहत व बचाव कार्य में जुट गई थीं। रात करीब 12 बजे एसडीआरएफ की टीम लखनऊ से कानपुर पहुंची।
सुबह दस बजे तक एसडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में जुटी रही। अनवरगंज सीओ मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि हादसे अन्य किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। मलबे में कोई अन्य शख्स नहीं दबा था। शाम करीब चार बजे राकेश के परिजनों को बताया गया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सुबह दस बजे तक एसडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में जुटी रही। अनवरगंज सीओ मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि हादसे अन्य किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। मलबे में कोई अन्य शख्स नहीं दबा था। शाम करीब चार बजे राकेश के परिजनों को बताया गया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कुलीबाजार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए शव परिजनों को नहीं सौंपा जाएगा, इससे वे लोग भड़क गए। शव को परिजनों को सौंपने की मांग करते हुए पचास से अधिक लोगों ने सड़क जाम कर दी। करीब एक घंटे बाद समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलीबाजार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
डायवर्ट किया गया ट्रैफिक, जाम से जूझे लोग
सड़क जाम करने के कारण परेड से घंटाघर तक दोनों तरफ यातायात रुक गया। भारी ट्रैफिक होने की वजह से पुलिस के भी हाथपैर फूल गए। माल रोड की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। भीड़ इतनी थी कि डायवर्जन का असर नहीं दिखा। घंटों लोग जाम में परेशान होते रहे।
सड़क जाम करने के कारण परेड से घंटाघर तक दोनों तरफ यातायात रुक गया। भारी ट्रैफिक होने की वजह से पुलिस के भी हाथपैर फूल गए। माल रोड की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। भीड़ इतनी थी कि डायवर्जन का असर नहीं दिखा। घंटों लोग जाम में परेशान होते रहे।
विज्ञापन
कुलीबाजार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चारों आरोपियों से पूछताछ जारी
बिल्डिंग अजीत जैन की है। पास की जमीन पर विकास जैन, रवि शुक्ला उनका बेटा विकास शुक्ला और अमित जैन खुदाई करवा रहे थे। इसी अवैध खुदाई की वजह से हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने इन चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। सीओ का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।