{"_id":"5fbb57048ebc3e9bb15f04ba","slug":"sim-id-forgery-like-bikru-kand-in-pintu-sanger-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिंटू सेंगर हत्याकांड में बिकरू कांड की तरह सिम आईडी फर्जीवाड़ा, पुलिस की आरोपियों पर मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंटू सेंगर हत्याकांड में बिकरू कांड की तरह सिम आईडी फर्जीवाड़ा, पुलिस की आरोपियों पर मेहरबानी
Mon, 23 Nov 2020 02:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Nov 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिकरू कांड की तरह पिंटू सेंगर हत्याकांड के साजिशकर्ता और शूटरों ने फेक आईडी पर सिम लिए थे। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। चार्जशीट में इसका जिक्र था लेकिन पुलिस ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह है कि इस फर्जीवाड़े का केस दर्ज नहीं किया गया।
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। चकेरी में 20 जून को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या की गई थी। मामले में 14 आरोपी जेल जा चुके हैं। दो शूटर फरार हैं। सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर की पुलिस ने सीडीआर निकाली थी। जिसे एक अक्तूबर को दाखिल हुई चार्जशीट मे शामिल किया गया था।
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसमें खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता पप्पू स्मार्ट समेत अन्य आरोपी फेक आईडी पर सिम का इस्तेमाल करते थे। इसी तरह मामले को बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने गंभीरता से लेकर आरोपियों पर केस दर्ज कराया था तो पिंटू हत्याकांड में पुलिस की इन अनदेखी और लापरवाही सवालों के घेरे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
पप्पू चला रहा था फेक आईडी पर चार सिम
पप्पू स्मार्ट पांच सिम इस्तेमाल करता था। इसमें चार सिम फेक आईडी पर थे। जिसमें एक सिम जाजमऊ के विकास, दूसरा बीकापुर फैजाबाद के अरविंद, तीसरा जाजमऊ के तौसीफ और चौथा सिम हर्षित यादव की आईडी पर है।
पप्पू स्मार्ट पांच सिम इस्तेमाल करता था। इसमें चार सिम फेक आईडी पर थे। जिसमें एक सिम जाजमऊ के विकास, दूसरा बीकापुर फैजाबाद के अरविंद, तीसरा जाजमऊ के तौसीफ और चौथा सिम हर्षित यादव की आईडी पर है।
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
हत्यारोपी तनवीर का सिम चमनगंज के शमीम आजम, अयाज टाइसन का कुलीबाजार के मोहम्मद शाह फैज, सऊद अख्तर का चकेरी के अजमत खान, साफेज सैफी उर्फ हैदर का सिम केशवपुरम के अनुराग, राशिद कालिया का सिम महोबा की खुशी, आमिर उर्फ बिच्छू का सिम चकेरी के मोहम्मद आसिम, बबलू का सिम मीरपुर कैंट के मकबूल खान, मोहम्मद फैसल का सिम उन्नाव के राजबहादुर, मोहम्मद असलम उर्फ गुलरेज का सिम चकेरी के इमरान और महफूज अख्तर का सिम चकेरी के अहमद खान के नाम से है।
पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी अगर फेक आईडी पर सिम का इस्तेमाल करते थे तो इसमें भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए सोमवार को डीआईजी से जानकारी मांगी जाएगी। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
मोहित अग्रवाल, आईजी