यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार रात डंडों और कुल्हाड़ी से लैस नकाबपोश कच्छा बनियान गिरोह ने जमकर लूटपाट की।बदमाशों ने 4 परिवारों को कब्जे में लेकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जिसने भी विरोध किया, उसे लहूलुहान कर दिया। बदमाश चार घरों से 80 हजार की नगदी व जेवर सहित छह लाख का माल लूट ले गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह क्राइम ब्रांच ने घटना स्थल पहुंचकर तफ्तीश की। दोपहर को एसपी हरीश कुमार और एएसपी अनूप कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से बात की।
{"_id":"5b04329e4f1c1b51778b4a90","slug":"kachchha-baniyan-gang-robbed-four-houses-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: नकाबपोश 'कच्छा बनियान गैंग' ने 4 घरों में डाला डाका, जिसने टोका उसे किया लहूलुहान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: नकाबपोश 'कच्छा बनियान गैंग' ने 4 घरों में डाला डाका, जिसने टोका उसे किया लहूलुहान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 22 May 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
लूट की जानकारी देती अमित की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनास्थल पर जांच करते एसपी हरीश कुमार और एएसपी अनूप कुमार
उन्नाव शहर के मोहल्ला शिवनगर नई बस्ती निवासी सुरेंद्र मूल रूप से माखी थानाक्षेत्र के गुलाबखेड़ा का निवासी है। वह दही चौकी स्थित फैक्ट्री में काम करता है। तीन साल से शिवनगर में मकान बनाकर रह रहा है। सोमवार रात 11:30 बजे सुरेंद्र फैक्ट्री से घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह सो गया। रात करीब एक बजे छह नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। दो घर के बाहर मौजूद रहे। डंडों और कुल्हाड़ी से लैस सभी बदमाश कच्च्छा और बनियान पहने थे। सभी ने चेहरे पर कपड़ा लपेट रखा था। घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे सुरेंद्र को दबोच लिया। यह बक्से-अलमारी की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर डंडों से पीटने लगे।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- रुपये और जेवर लूट ले गए...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- रुपये और जेवर लूट ले गए...
कच्छा बनियान में था गिरोह, डंडे-कुल्हाड़ी से लैस थे नकाबपोश
पति को पिटते देख पत्नी मिलन ने मोबाइल से 100 नंबर डायल करने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने उसे भी पीटा। पास में मौजूद उसके सात साल के बेटे संयोग को कब्जे में ले लिया। कुल्हाड़ी से गर्दन धड़ से अलग करने की धमकी दी। घायल दंपति वहीं गिर गए। इन्होंने चाबी बदमाशों के हवाले कर दी। बदमाश 50 हजार की नगदी और करीब 70 हजार कीमत के जेवर लूटने के बाद शोर न मचाने की धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद बदमाश सुरेंद्र के पड़ोस में रहने वाले उसके साले राजकिशोर के घर में कूद गए। राजकिशोर पेशे से ट्रक चालक है। घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने राजकिशोर और उसकी पत्नी सुमित्रा, दो बेटियों में अनुष्का (9) व दीपिका (4) को कब्जे में ले लिया। मदद के लिए शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। बदमाश राजकिशोर के घर से बीस हजार रुपये और पचास हजार के जेवर लूट ले गए।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-बदमाश सीढ़ियों से छत पर पहुंचे...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-बदमाश सीढ़ियों से छत पर पहुंचे...
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से जानकारी लेती क्राइम ब्रांच की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने रात करीब दो बजे इसी मोहल्ले में रहने वाले अमित के घर में धावा बोला। घटना के समय अमित परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहा था। घर में दाखिल हुए बदमाश सीढ़ियों से छत पर पहुंचे। यह अशोक को दबोच कर पीटने लगे। पत्नी प्रीती चीखते हुए पति को बचाने का प्रयास करने लगीं तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। यहां से बदमाश तीस हजार रुपये की नगदी और करीब पचास हजार के जेवर लूटकर भाग निकले। अमित मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। करीब तीन बजे बदमाश इसी मोहल्ले में रहने वाले मुन्नीलाल के घर में दाखिल हुए। मुन्नीलाल मूल रूप से बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर का रहने वाला है। वह करीब सात साल से कुवैत में काम कर रहा है। वह 27 अप्रैल को विदेश से लौटकर आया है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पीड़ित घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पीड़ित घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए...
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई से घायल
बदमाशों ने मुन्नीलाल व उसके बेटे रोहित, बहू ललिता व मां सुंदरी को कब्जे में ले लिया। विरोध करने का प्रयास किया तो चादर, अंगौछा और साड़ी से सभी के हाथ बांधने के बाद मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी और बक्से की चाबी छीनकर दस हजार रुपये की नगदी समेत करीब चार लाख के जेवर, छह हजार के दिनार लूट ले गए। बदमाशों की दहशत से सहमे पीड़ित काफी देर बाद घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सुबह करीब चार बजे पीड़ित घर से निकले। तब मोहल्ले के लोगों को वारदात का पता चला। सूचना के करीब एक घंटे बाद दही पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह गौर और शहर कोतवाल अरुण द्विवेदी ने जांच की।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-कई महत्वपूर्ण क्लू मिले...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-कई महत्वपूर्ण क्लू मिले...