{"_id":"5af29b4a4f1c1b042e8b7cca","slug":"kota-patna-express-train-invisible-before-reach-at-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे की कारस्तानियांः कानपुर पहुंचते ही कोटा-पटना एक्सप्रेस 'अदृश्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की कारस्तानियांः कानपुर पहुंचते ही कोटा-पटना एक्सप्रेस 'अदृश्य'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 May 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
रेलवे की कारस्तानियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां ट्रेनों की लेटलतीफी पैसेंजरों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। वहीं रेलवे द्वारा ट्रेनों की गलत फीडिंग से सफर और भी मुश्किल होता जा रहा है। रेलवे ने कोटा से लखनऊ के बीच एक ही ट्रेन को दो नंबरों से चला दिया। जब ट्रेन कानपुर पहुंची तो रेलवे को गलती का एहसास हुआ और ट्रेन को अचानक सिस्टम से गायब कर दिया गया। वहीं जब ट्रेन चारबाग पहुंची तो गलतफहमी के चलते गार्ड ने ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया।
डेमो पिक
ट्रेन संख्या 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस गत छह मई को कोटा से रवाना होनी थी। लेकिन लेटलतीफी केकारण गाड़ी गत सात मई की 28 घंटे 20 मिनट की देरी से शाम 7:20 बजे रवाना हुई। वहीं 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस को रेलवे ने लखनऊ के लिए सात मई को 9:34 घंटे की देरी से रात 12:24 बजे रवाना किया। रेलवे ने ट्रेनों की फीडिंग में गलती कर दी। 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस को 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस समझकर फीडिंग कर दी।
डेमो पिक
जबकि ट्रेन 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस पहले रवाना हुई थी, इसलिए आगे चल रही थी। यह ट्रेन गलत नम्बर(13240) के साथ ही कोटा से कानपुर तक चली आई। लेकिन जब ट्रेन सुबह 8:54 बजे कानपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई तो अचानक नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से गायब हो गयी। सूत्रों की मानें तो रेलवे अधिकारियों को गलत फीडिंग की जानकारी मिली तो वे बैकफुट पर आ गए और उसे एनटीईएस से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
दूसरी ओर चारबाग रेलवे स्टेशन पर 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस में ड्यूटी के लिए गार्ड तैयार था। वह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पर, यात्रियों को ट्रेन संख्या 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस के आने की सूचना प्रसारित कर दी गयी। जिससे गार्ड ने ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया। रेलवे ने मामले की जांच करवाई तो पता लगा कि सारी गलती उत्तर मध्य रेलवे की गलत फीडिंग की वजह से हुई है। बता दें कि इससे पूर्व बीती 23 अप्रैल को पुणे-गोरखपुर स्पेशल भी अचानक एनटीईएस से गायब हो गई, जिसका आज तक पता नहीं चल सका। इस ट्रेन की भी गलत फीडिंग की गई थी।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ी रेलवे की गलती
डेमो पिक
चारबाग रेलवे स्टेशन पर गार्ड ने रेलवे कंट्रोल रूम को गलत नंबर की सूचना प्रसारित होने की जानकारी दी। कंट्रोल केनिर्देश पर उन्नाव में ट्रेन के गार्ड से संचालन से जुड़े दस्तावेज चेक करवाए गए तो खुलासा हुआ कि यह ट्रेन 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस है, जिसकी गलत फीडिंग 13240 नम्बर से हुई थी।