{"_id":"5d1d0bba8ebc3e3cda1f1e2a","slug":"facebook-and-whatsapp-social-media-down-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक व्हाट्सएप का सर्वर डाउन होते ही लोगों में बढ़ी बेचैनी, चार घंटे में 22 लाख ने पूछा क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक व्हाट्सएप का सर्वर डाउन होते ही लोगों में बढ़ी बेचैनी, चार घंटे में 22 लाख ने पूछा क्या हुआ
Thu, 04 Jul 2019 04:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jul 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
2019 वर्ल्ड लीडर्स ऑन फेसबुक
फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने से लाखों लोग भी शाम से देर रात तक परेशान रहे। मोबाइल में फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट सब डाउनलोड होना बंद हो गया तो किसी के मोबाइल में केवल फोटो नहीं डाउनलोड हो रही थी।
फेसबुक
अचानक हुई इस गड़बड़ी का किसी को कोई कारण नहीं पता था। देखते ही देखते लाखों लोग बेचैन से हो गए। लोगों को लगा कि मोबाइल खराब हो गया या किसी ने हैक कर लिया। लोग फेसबुक पर लिखने लगे। गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के अनुसार महज चार घंटे में 22 लाख लोगों ने इसका कारण जानने के लिए गूगल सर्च किया।
फेसबुक
- फोटो : pexels.com
इस मामले में पूरे भारत में कानपुर नंबर-1 पर था। दूसरे नंबर पर केरल, तीसरे पर दिल्ली, चौथे पर बंगलुरू और पांचवे पर मुंबई के लोग रहे। ट्वीटर पर शहरियों ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर टैग करना शुरू कर दिया। हैशटैग के साथ इन कंपनियों से सर्वर डाउन होने का कारण पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल
- फोटो : PTI
बीएसएनएल का भी सर्वर हुआ ठप
सोशल नेटवर्किंग साइट्स के ठप होने के कुछ देर बाद ही बीएसएनएल का सर्वर भी ठप हो गया। न तो कॉलिंग जा रही थी और न ही इंटरनेट चल रहा था। इसके चलते बीएसएनएल के यूजर्स परेशान हो गए। देर रात तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया।

गूगल डूडल
गूगल के नाम से फर्जी संदेश
सर्वर डाउन होने पर फेसबुक ने लोगों को जल्द सही करने का आश्वासन दिया तो व्हाट्सएप पर गूगल का कथित संदेश वायरल हो गया। इसमें गूगल की तरफ दावा किया गया कि सेटेलाइट में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है।
सर्वर डाउन होने पर फेसबुक ने लोगों को जल्द सही करने का आश्वासन दिया तो व्हाट्सएप पर गूगल का कथित संदेश वायरल हो गया। इसमें गूगल की तरफ दावा किया गया कि सेटेलाइट में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है।