यूपी के बांदा में भरखरी में आयोजित संत शिरोमणि कबीरदास सत्संग सम्मेलन में हिस्सा लेने अाए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सरकाराें पर जमकर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि अब कागजाें में चलने वाली सरकाराें का दाैर खत्म हाे चुका है।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कागजों में काम करने वाली सरकारें चली गईं। अब जनता और गरीबों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार है। कहा कि बसपा और सपा सरकार में कई सड़कें खत्म कर दी गईं। उन्हें कागजों पर बना दिया गया।
अब उन्हें नए सिरे से बनाया जा रहा है। झांसी से बांदा तक हाईवे स्वीकृत हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार में गुंडे और अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वे अपराध छोड़े या प्रदेश। कहा कि अपराधी पकड़े जाएंगे।
भागने पर पुलिस उनके ऊपर गोली चलाएगी, फूल नहीं बरसाएगी। बांदा से लखनऊ कानपुर जाने के लिए फतेहपुर जिले की ललौली में ध्वस्त पड़ी कई किमी मुख्य सड़क के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कुछ खास तवज्जो नहीं दी। मीडिया के सवाल पर कहा कि लिखकर दे दीजिये, दिखवा लेंगे।