फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती पर केशव का हमला, प्रियंका पर भी साध निशाना कहा..दर्द बांटने नहीं नौटंकी करने आई थीं सोनभद्र

Mon, 22 Jul 2019 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jul 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
keshav maurya attacks on priyanka gandhi and mayawati
केशव मौर्य ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र नरसंहार मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की परिजनों से मिलने की जिद को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा वो दर्द बांटने नहीं लौटंकी करने के लिए आईं थी।

 

 

Trending Videos
keshav maurya attacks on priyanka gandhi and mayawati
केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रियंका को किसानों की इतनी चिंता है तो पहले वह अपने प्रति राबर्ट बाड्रा के खिलाफ धरना दें जिन्होंने किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन कब्जा रखी है। 
 

 

keshav maurya attacks on priyanka gandhi and mayawati
केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उस समय से ज्यादा परेशान हैं, जब से राबर्ट बाड्रा पर भ्रष्टाचार करने की जांच शुरू की गई है। सोनभद्र घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है। कोई दोषी बचने नहीं पाएगा। जिन अधिकारियों की गलती थी, उन पर भी योगी सरकार ने कार्रवाई कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
keshav maurya attacks on priyanka gandhi and mayawati
केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
मायावती पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचारी और भू माफिया हैं, वह किसी भी जाति धर्म का हो, बचने नहीं पाएगा। इसमें चाहे मायावती शामिल हों या फिर आजम खान। इन लोगों पर अभी आगे भी बहुत मामले आने वाले हैं।  गोविंदनगर उप चुनाव के लिए भाजपा जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा करेगी।

 
विज्ञापन
keshav maurya attacks on priyanka gandhi and mayawati
केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
पार्टी की तरफ से प्रभारी बनाए गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया संगठन स्तर पर की जा रही है। रविवार को वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले चुनाव से अधिक अंतर से इस बार पार्टी की जीत हो। इससे पहले किदवई नगर के संजय वन में जब वह हेलीकाप्टर से पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भीड़ लग गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed