फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः जानिए उस 'महान क्रिकेटर' के बारे में जिसने भारत को दिलाया पहला विश्वकप

Sat, 06 Jan 2018 04:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
kapil dev birthday special from kanpur green park stadium moments
कपिल देव
भारत के पूर्व क्रिकेटर, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके कपिल देव रामलाल निखंज का आज जन्मदिन है।


जानें उनके जीवन से जुड़ीं कुछ खास बातें जिनकी वजह से कपिल क्रिकेटर्स के आदर्श बने हुए हैं... 

6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में जन्में कपिल देव भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक माना जाता है। कपिल देवी की  ही कप्तानी में ही भारत ने पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप जीता था। कपिल ने इस मिथ को भी तोड़ा कि भारत से तेज गेंदबाज नहीं आते। वह नियमित 140 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंका करते थे।  कपिल देव का पूरा नाम कपिलदेव रामलाल निखंज है, लेकिन लोग उन्हें सिर्फ कपिल नाम से ही बुलाते हैं। कपिल देव को क्रिकेट के प्रति बचपन से ही लगाव रहा है। कपिल देव ने 1975 में प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में प्रवेश किया। इसके बाद उन्‍हें 1978 में पाकिस्तान में पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला।

 

175 रनों की पारी आज भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज

kapil dev birthday special from kanpur green park stadium moments
कपिल देव
कपिल देव ने वर्ल्ड कप 1983 में खेले आठ मैचों में 303 रन बनाए थे, 12 विकेट लिए थे और 7 कैच भी पकड़े थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 175 रनों की उनकी पारी आज भी रेकॉर्ड बुक में दर्ज है। हालांकि इस बीबीसी की हड़ताल के चलते इस मैच की कोई रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। 
 

विकेटों के बीच दौड़ लगाने में भी उनका कोई सानी नहीं

kapil dev birthday special from kanpur green park stadium moments
कपिल देव
कपिल देव फिट खिलाड़ी थे। विकेटों के बीच दौड़ लगाने में भी उनका कोई सानी नहीं था। अपने करियर की 184 पारियों में वह कभी रन आउट नहीं हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरलीधरन और डेनियस लिली के बीच में ऐसा करने वाले अकेले खिलाड़ी

kapil dev birthday special from kanpur green park stadium moments
कपिल देव
कपिल देव ने 1993-94 में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में कपिल देव रिचर्ड हेडली के 431 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। इस मैच में कपिल वनडे के साथ टेस्ट में भी सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए थे। वह मुथैया मुरलीधरन और डेनियस लिली के बीच में ऐसा करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

बल्ले के साथ गेंदबाजी में भी चमके कपिल 

kapil dev birthday special from kanpur green park stadium moments
कपिल देव
कपिलदेव ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 131 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 8 मैच में शतक जड़ा। कपिल के 2 शतक और एक अर्धशतक कानपुर ग्रीन पार्क के नाम है। उन्होंने ग्रीन पार्क में 9 पारियों में 7 टेस्ट मैच खेलकर 430 रन बनाए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed