फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में एक और बड़ी साजिश: लूप लाइन पर रखा छोटा सिलिंडर... घटनास्थल पर कैन संग इस सामान के मिले रैपर; तस्वीरें

Mon, 23 Sep 2024 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Sep 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Train Accident Conspiracy to overturn train in Kanpur fails again, small cylinder placed on track
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पनकी में साबरमती एक्सप्रेस, बिल्हौर में कालिंदी एक्सप्रेस के बाद रविवार को अब सरसौल के प्रेमपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर छोटा गैस सिलिंडर रख मालगाड़ी पलटाने की साजिश रची गई। गनीमत रही कि खाली सिलिंडर स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर लूप लाइन पर रखा गया था। लूप लाइन का इस्तेमाल वही ट्रेनें करती हैं, जिन्हें स्टेशन पर रुकना होता है। छोटा स्टेशन होने की वजह से कम यात्री ट्रेनें रुकती हैं। 
Kanpur Train Accident Conspiracy to overturn train in Kanpur fails again, small cylinder placed on track
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
उधर, बठिंडा-दिल्ली रेलवे लाइन पर सरिया रखकर असामाजिक तत्वों ने रविवार सुबह ट्रेन को बेपटरी करने का दुस्साहस किया। हालांकि रेल कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।  
Kanpur Train Accident Conspiracy to overturn train in Kanpur fails again, small cylinder placed on track
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 5:50 बजे जैसे ही मालगाड़ी गुजरी, तभी लोको व सहायक पायलट ने सिलिंडर देख इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। मौके से बीयर के कैन और कुछ खाने पीने की वस्तुओं के रैपर मिले हैं। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Train Accident Conspiracy to overturn train in Kanpur fails again, small cylinder placed on track
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी यार्ड की ओर से सोमवार सुबह जेटीटीएन गुड्स ट्रेन (मालगाड़ी) प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मेन लाइन पर प्रयागराज हमसफर 22438 और ब्रह्मपुत्र मेल 15657 के भी आने का समय हो गया। इसकी वजह से मालगाड़ी को प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर लिया गया। 

विज्ञापन
Kanpur Train Accident Conspiracy to overturn train in Kanpur fails again, small cylinder placed on track
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन सुबह 5:50 बजे जैसे ही स्टेशन पार कर आगे बढ़ी, तभी लोको पायलट देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीबी सिंह ने सिग्नल से कुछ दूर पहले लाइन पर सिलिंडर रखा देख ट्रेन रोक दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ सेंट्रल के इंस्पेक्टर बीपी सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed