{"_id":"63634fe4c9eba437e36af1c2","slug":"kanpur-student-murder-lips-were-found-in-the-copy-found-in-the-student-bag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोनिल हत्याकांड में नया मोड़: छात्र की कॉपी में मिला कुछ ऐसा देखकर पुलिस अफसर भी चौंके, मोबाइल चैटिंग से सच...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोनिल हत्याकांड में नया मोड़: छात्र की कॉपी में मिला कुछ ऐसा देखकर पुलिस अफसर भी चौंके, मोबाइल चैटिंग से सच...
Thu, 03 Nov 2022 10:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
रोनिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के श्यामनगर के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के 12वीं के छात्र रोनिल सरकार (18) की हत्या कर शव चंदारी इलाके के जंगल में रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। मंगलवार सुबह छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र सोमवार को स्कूल से घर के लिए निकला था। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का परीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। श्यामनगर डी ब्लॉक स्थित दिव्य धाम अपार्टमेंट निवासी संजय सरकार एक ज्वैलरी की दुकान में मैनेजर हैं। संजय के मुताबिक उनका बेटा रोनिल सोमवार सुबह स्कूल गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। स्कूल से जानकारी हुई कि रोनिल छुट्टी होने के बाद निकल गया था। काफी देर तक खोजबीन चलती रही। आखिर में परिजनों ने चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रोनिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। रोनिल सरकार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवती और तीन युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। युवती रोनिल के साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी और कुछ माह पहले दोनों के बीच में बातचीत बंद हो गई थी।
रोनिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा। दिव्य धाम आपार्टमेंट डी ब्लॉक श्यामनगर निवासी संजय सरकार का बेटा रोनिल सरकार 12वीं का छात्र था। सोमवार की दोपहर वह स्कूल से निकला और लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह उसका शव चंदारी स्टेशन से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर जंगल में मिला था। हत्यारोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं। पुलिस कमिश्नर के अनुसार रोनिल की मौत के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को अपने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
रोनिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल फोन खुलवाया। उसकी गैलरी में एक युवती और कुछ युवकों के फोटो मिले। टीम ने उक्त युवती को मंगलवार देर रात पूछताछ के लिए बुलाया। उसे महिला थाने में रखकर पूछताछ की।