फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर मामले में दो बड़े सवाल: भाई से क्या कहना चाहती थी आंचल, सास ने क्यों लगाए थे ये आरोप?

Mon, 22 Nov 2021 05:22 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
kanpur spice trader wife death Case brother was last called on whatsapp
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल ने आखिरी बार अपने भाई को कॉल की थी। कॉल व्हाट्सएप पर थी। तब दोनों की बातचीत नहीं हो सकी थी। उसके बाद जब उनके भाई ने कॉल बैक की तब रिसीव नहीं हुई। इसके कुछ ही घंटे बाद जब परिजन उसके घर पहुंचे तब तक आंचल की मौत हो चुकी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आंचल उस वक्त कॉल कर भाई से क्या कहना चाहती थी। अब इस सवाल का जवाब कभी नहीं मिल पाएगा। 



आंचल की मां रीना ग्रोवर ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह बेटे अक्षय के साथ गाड़ी से कहीं जा रही थीं। करीब छह बजे आंचल ने अक्षय को व्हाट्सएप पर कॉल की थी। उस वक्त बात नहीं हो सकी थी। जब उन्होंने आंचल से बातचीत करने का प्रयास किया तब उससे बात नहीं हो सकी। तमाम कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। उसके बाद आंचल की मौत की जानकारी हुई। ऐसे में आशंका है कि शायद उस वक्त कोई न कोई विवाद हुआ होगा। इसलिए आंचल अपने परिजनों से बताना चाहती होंगी। मगर बात नहीं हो पाई। 

 

kanpur spice trader wife death Case brother was last called on whatsapp
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

घटना के वक्त घर में काम करने वाली दो नौकरानियां, सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आपसी विवाद होने की जानकारी पूछताछ में पुलिस को मिली है। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

kanpur spice trader wife death Case brother was last called on whatsapp
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने महज सात घंटे में आरोपी पति और सास को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। सूर्यांश कुत्ते पालने का शौकीन है। ढाई तीन लाख रुपये के महंगे विदेशी कुत्ते भी उसके घर में पले हुए हैं। उसने पिटबुल नस्ल के सात खतरनाक कुत्ते पाल रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur spice trader wife death Case brother was last called on whatsapp
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इन कुत्तों को मकान के एक हिस्से में बंद कर दिया गया। कुत्तों के नजदीक जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। ऐसे में कुत्तों को भी घर के अंदर ही बंद कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए किसी एनजीओ से संपर्क करने की बात कही है।
विज्ञापन
kanpur spice trader wife death Case brother was last called on whatsapp
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

निशा ने आंचल पर तमाम आरोप लगाए थे। आरोप था कि बहू व बेटे उनको खाना नहीं देते हैं। प्रताड़ित करते हैं। प्रार्थना पत्र में निशा ने आंचल के चरित्र पर भी सवाल उठाए थे। हैरानी की बात ये है कि नजीराबाद पुलिस ने इन सभी आरोपों की जांच बहुत ही कम समय में पूरी कर उसके संबंध में साक्ष्य जुटा लिए। यही वजह है कि आरोपों की पुष्टि भी कर दी। इस पूरे मसले को अब परिजनों ने उठाया है। डीसीपी से उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed