फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी बच्ची हो न...मां को कौन संभालेगा: थामे नहीं थम रहे बेबसी के आंसू, रिश्तेदार बोले- बेटी तुम टूट नहीं सकती

Wed, 02 Aug 2023 05:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 05:34 AM IST
विज्ञापन
kanpur school massacre, Father broke down as soon as he lit the fire to his only son, Crying bad condition of
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में नीलेंद्र तिवारी का मंगलवार को सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इकलौते बेटे को मुखाग्नि देते समय पिता जितेंद्र की आंखें छलक पड़ीं। घाट पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि मां निधि और बहन राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे मां निधि की तबीयत बिगड़ गई।



स्थिति यह हो गई कि उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया। उधर, बहन राधिका से जो भी मिला, वह उसके सवाल का जवाब नहीं दे सका। उसे ढांढस बंधाने वालों से वह सिर्फ इतना ही पूछती रही कि अब वह किसे राखी बांधेगी।

उसे संभालने वाले रिश्तेदार भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं। बार-बार यह कहकर समझा रहे हैं कि तुम तो अच्छी बच्ची हो, तुम अगर टूट गईं तो मां को कौन संभालेगा। बता दें कि नीलेंद्र की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। इकलौते भाई की मौत से बहन राधिका ने अपना आपा खो दिया।

kanpur school massacre, Father broke down as soon as he lit the fire to his only son, Crying bad condition of
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

बहन बोली थी- लाओ चाकू, मैं भी काट डालूंगी उसे
बोली, लाओ चाकू, हम भी काट डालेंगे उसे। उसे संभालने की कोशिश कर रही बुआ की बेटियों ने भी कहा कि चलो हम भी चलते हैं। एक रिश्तेदार ने उसे संभालने का प्रयास किया तो बोली, चाची, अब रक्षाबंधन पर किसको राखी बांधूंगी। उसके इस सवाल से वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।

kanpur school massacre, Father broke down as soon as he lit the fire to his only son, Crying bad condition of
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

गले पर किए थे कई वार
स्कूल की कलास में ही एक छात्र ने अपने सहपाठी की हत्या कर दी। सोमवार को छात्र-छात्राओं से भरी कक्षा में साथी को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी छात्र ने सभी वार गले पर किए, ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे। चाकू से वार करते वक्त वह चिल्ला रहा था, मुझे मार के ज्यादा उड़ रहा था न...ले, अब मार के दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur school massacre, Father broke down as soon as he lit the fire to his only son, Crying bad condition of
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

चार दिन पहले भी हुई थी लड़ाई
घटना बिधनू थाना क्षेत्र की गंगापुर कॉलोनी के प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की है। बताया जा रहा है कि दसवीं के इन छात्रों के बीच एक लड़की से दोस्ती को लेकर झगड़ा चल रहा था। इन दोनों छात्रों के बीच झगड़ा पुराना था। चार दिन पहले भी दोनों में लड़ाई हुई थी। सोमवार को भी इंटरवल से पहले दोनों में झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
kanpur school massacre, Father broke down as soon as he lit the fire to his only son, Crying bad condition of
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

अन्य छात्रों ने झपटकर हमलावर छात्र को पकड़ा
आरोपी छात्र पूरी तैयारी के साथ आया था। उसने बैग से छुपाकर लाए गए सब्जी काटने वाले चाकू से नीलेंद्र तिवारी पर की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। क्लास में मौजूद अन्य छात्र चीखे-चिल्लाए और झपटकर हमलावर छात्र को पकड़कर चाकू छीन लिया। छात्रों का कहना था कि हमलावर छात्र पर सनक सवार थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed