फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर हादसा: तीन सगे भाइयों की मौत, परिजन बोले- मेरा तो सब खत्म हो गया, एक की नवंबर में थी शादी

Wed, 09 Jun 2021 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Jun 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
kanpur sachendi highway bus accident one family three sibling brothers died family in trauma one having marriage in november
हादसे के बाद टेंपो से घायलों को निकालते लोग, डबल डेकर बस पलटी हुई - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के सचेंडी के किसान नगर में मंगलवार रात को डबल डेकर बस और टेंपो की टक्कर में हुई 17 लोगों की मौत से लालेपुर और ईश्वरीगंज गांव में मातम पसर गया। चारों तरफ चीत्कार मची रही। दरअसल, मरने वालों में 12 मजदूर लालेपुर और पांच ईश्वरीगंज के रहने वाले हैं। एक परिवार के तीन भाइयों तो दूसरे परिवार के दो भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक सभी लोग हर दिन एक साथ काम पर जाते थे और एक साथ लौटते थे। ड्यूटी का समय एक होने की वजह से सभी एक ही गाड़ी से आते-जाते थे। मंगलवार को सभी लोग करीब साढ़े सात बजे टेंपो से फैक्टरी के लिए रवाना हुए। कुछ ही देर बाद हादसा हो गया। हादसे में लालेपुर गांव निवासी तीन सगे भाइयों शिवभजन (22), राम मिलन (24) और लवलेश (20) की मौत हुई है। इसी गांव के त्रिभुवन यादव के बेटों धर्मराज यादव और गौरव ने भी अपनी जान गंवाई है।

kanpur sachendi highway bus accident one family three sibling brothers died family in trauma one having marriage in november
बिलखता परिवार - फोटो : अमर उजाला

दोनों परिवारों के परिजन हादसे की खबर सुनकर बदहवास हो गए। इनका पूरा का पूरा परिवार उजड़ गया। परिजन हैलट पहुंचे लेकिन उनके जुबान से बोल नहीं निकल रहे थे। उनको ढांढस बंधाने वाले भी रो पडे़। 

नवंबर में होनी थी शादी
हादसे में मरने वाले राम मिलन के परिजनों ने बताया कि नवंबर में उसकी शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। उसके दो भाइयों की भी मौत हो गई है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हैलट पहुंचे बड़े भाई अजय और मां गीता को यकीन नहीं हो रहा है कि एक साथ तीनों बेटे जीवन भर के लिए साथ छोड़कर चले गए।

kanpur sachendi highway bus accident one family three sibling brothers died family in trauma one having marriage in november
हादसे के बाद पलटी हुई बस - फोटो : अमर उजाला

एक घायल की हालत नाजुक, कोरोना पॉजिटिव भी निकला
हैलट में घायलों को भर्ती कराया गया है। इसमें 23 वर्षीय अंकित की हालत नाजुक बनी हुई। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे उसके लिए महत्वपूर्ण हैं। अन्य घायलों की हालत इससे बेहतर है। पुलिस, प्रशासन और मेडिकल विभाग के अफसर भी हैलट में मौजूद रहे। उन्होंने दावा किया कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur sachendi highway bus accident one family three sibling brothers died family in trauma one having marriage in november
kanpur bus accident sachendi - फोटो : अमर उजाला
हादसे में इनकी जान गई
रजनीश (20), लालेपुर सचेंडी
शिवभजन(22) लालेपुर सचेंडी
राम मिलन(24) लालेपुर सचेंडी  
लवलेश (20) लालेपुर सचेंडी 
गोलू परिहार (20), लालेपुर सचेंडी 
धर्मराज( 22)  लालेपुर सचेंडी 
करनसिंह (35) लालेपुर सचेंडी
गौरव(22) लालेपुर सचेंडी
नन्हू पासवान (22), लालेपुर सचेंडी 
सुभाष पासी (20), लालेपुर सचेंडी 
उदय नारायण यादव(60) लालेपुर सचेंडी
ज्ञानेंद्र सिंह परिहार(50) लालेपुर सचेंडी
धनीराम कुरील(55) ईश्वरीगंज सचेंडी 
बलबीर यादव (50) ईश्वरीगंज, सचेंडी
सुरेंद्र यादव (45) ईश्वरीगंज सचेंडी 
अन्नू सिंह (18) ईश्वरीगंज सचेंडी 
मान सिंह (32) सकतपुर सचेंडी, टेंपो चालक
विज्ञापन
kanpur sachendi highway bus accident one family three sibling brothers died family in trauma one having marriage in november
हादसे के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर उल्टी दिशा से कैसे आया टेंपो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे के कारण बस काफी स्पीड में थी। चालक को जरा भी इल्म नहीं था कि हाईवे पर कोई उल्टी दिशा से आ जाएगा। यही वजह रही कि जब टेंपो सामने आया तो बचने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed