{"_id":"63941e79daac515edc7e812f","slug":"kanpur-rishabh-murder-case-boyfriend-sent-message-to-sapna-after-the-attack-murderer-was-exposed-through","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ हत्याकांड: काम हो गया है... हमले के बाद सपना को प्रेमी ने भेजा था मैसेज, व्हाट्सएप चैट से कातिल बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषभ हत्याकांड: काम हो गया है... हमले के बाद सपना को प्रेमी ने भेजा था मैसेज, व्हाट्सएप चैट से कातिल बेनकाब
Sat, 10 Dec 2022 12:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Dec 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Rishabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ऋषभ हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ऋषभ की पत्नी सपना ने ही प्रॉपर्टी हड़पने के लिए हत्या की थी। अपने प्रेमी व उसके साथी से पति पर हमला कराया। हमले से जब वह बच गया, तो दवाइयों की ओवरडोज देकर उसको खुद ही मार दिया। सचेंडी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर के शिवली रोड पर ऋषभ तिवारी (29) पत्नी सपना के साथ रहते थे। उनके माता-पिता का निधन हो चुका था। 27 नवंबर को वह अपने दोस्त मनीष के साथ स्कूटी से चकरपुर गांव में एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। लौटते वक्त चकरपुर गांव के पास उन पर अचानक हमला हुआ था। स्वरूपनगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला था। हालत सुधरने पर एक दिसंबर को ऋषभ को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 3 दिसंबर को अचानक ऋषभ की तबीयत बिगड़ी। उनको हैलट में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी।
Kanpur Rishabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सपना का प्रेम प्रसंग कृष्णानगर निवासी राजू गुप्ता से चल रहा है। ऋषभ के नाम पर कई बड़ी प्रॉपर्टी हैं। जो इन दोनों ने हड़पने की साजिश रची। साजिश के तहत राजू ने अपने साथी सीटू के साथ मिलकर 27 नवंबर को ऋषभ पर हमला किया था।
Kanpur Rishabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस हमले में वह घायल हुआ था, लेकिन उसकी जान बच गई थी। जब अस्पताल से वह डिस्चार्ज हुआ, तो उसकी पत्नी सपना उसको दवाइयों की ओवरडोज देती रही। इस वजह से ऋषभ की तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हत्या ऐसे कि किसी को शक न हो सके
पुलिस ने ऋषभ के शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें मौत का कारण ही स्पष्ट नहीं हो सका था। इसलिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया था। चूंकि पहले उस पर हमला हुआ था। लिहाज पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी। सर्विलांस से सुराग लगा। तब आरोपियों को उठाया गया। जिसके बाद वह एक-एक कर वारदात कबूलते रहे।

आरोपी पत्नी सपना
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप चैट ने किया कातिलों को बेनकाब
सर्विलांस की टीम ने जब तहकीकात की तो घटनास्थल पर संदिग्ध नंबर सक्रिय मिले जो राजू व सीटू के थे। जब राजू के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल देखी तो पता चला कि सपना से उसकी काफी बात होती है। इसी से शक गहराया। सभी के मोबाइल कब्जे में लिए।