फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: भतीजे से अफेयर... पति का कत्ल; ड्रामेबाज पत्नी रीनू का चौंकाने वाला कबूलनामा, सुहाग उजाड़ने की वजह भी बताई

Tue, 20 May 2025 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 May 2025 02:27 PM IST
सार

कानपुर के लक्ष्मणखेड़ा गांव में हुई धीरेंद्र पासी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। धीरेंद्र की पत्नी का उसके भतीजे से प्रेम प्रसंग था। दोनों मिलकर ही धीरेंद्र की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Kanpur Murder wife killed her husband with her lover nephew shocking confession by dramabaaz wife Reenu
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला
देशभर में प्रेमी या प्रेमिका के लिए अपने पति या पत्नी के कत्ल करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी के कानपुर से भी एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने ऐसा ड्रामा दिखाया कि पुलिस भी उसमें उलझ गई। पुलिस ने पत्नी की बातों पर विश्वास कर बेगुनाह लोगों को जेल भेज दिया। हालांकि अब उन्हें जेल से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक और पुलिस जांच में सात दिन बाद ऐसा खुलासा हुआ, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। इस हत्याकांड ने मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की यादें ताजा कर दीं। क्योंकि जिस शख्स का रात में कत्ल हुआ, उसे नींद की गोलियां दी गईं थीं। जिस समय उसे मारा गया वो गहरी नींद में था। पत्नी ने रात में अपने प्रेमी भतीजे के साथ पति को बर्बरता से मार डाला। आइए जानते हैं पूरी कहानी


 
Kanpur Murder wife killed her husband with her lover nephew shocking confession by dramabaaz wife Reenu
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
कानपुर के भीतरगांव के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में 11 मई को घर के पीछे चारपाई पर धीरेंद्र पासी की लाश मिली थी। शव खून से लथपथ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। मामले की पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी रही। 

 
Kanpur Murder wife killed her husband with her lover nephew shocking confession by dramabaaz wife Reenu
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भतीजा - फोटो : संवाद
जांच में चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी। धीरेंद्र की पत्नी रीना ने प्रेमी भतीजे सतीश (सगे जेठ के लड़के) के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पति को दोनों के अफेयर की जानकारी हो गई थी। इस पर वह घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder wife killed her husband with her lover nephew shocking confession by dramabaaz wife Reenu
आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
इसी डर के चलते पत्नी ने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। उसके बेसुध होने के बाद प्रेमी को घर बुलाया और आधी रात को लकड़ी के गुटके से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। साढ़ पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Kanpur Murder wife killed her husband with her lover nephew shocking confession by dramabaaz wife Reenu
आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
एक-एक दिन में 60 से 100 कॉल 
एडीसीपी महेश कुमार ने बताया घटना के दिन ही हत्यारे के घर के करीबी होने की आशंका थी। धीरेंद्र की पत्नी रीना की कॉल डिटेल से चौंकाने वाले राज निकलकर सामने आए। रानी और उसके प्रेमी सतीश के बीच एक-एक दिन में 60 से 100 कॉल होने की डिटेल पुलिस को मिली। पूछताछ में दोनों के प्रेम संबंधों का खुलासा हो गया। पूछताछ में पता चला कि सतीश ने अपनी आईडी से दो सिम खरीदे। एक रीना को दिया और एक अपने पास रखा। घटना की रात दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed