फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में एक और सौरभ हत्याकांड: प्रेमी भतीजे संग महिला ने किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज

Mon, 19 May 2025 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 May 2025 03:29 PM IST
सार

Kanpur Woman Kills Husband: कानपुर के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में 10 और 11 मई की रात में हुई धीरेंद्र पासी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है। पत्नी और भतीजे का अफेयर था। कैमरा लगने के डर से पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग पति की हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Kanpur Murder News Woman Kills Husband with Lover Nephew Over Fear of CCTV Camera in Lakshmankheda Kanpur
धीरेंद्र की फाइल फोटो, आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
Kanpur Crime News: कानपुर के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में 11 मई को घर के पीछे चारपाई पर मिले धीरेंद्र पासी की हत्या गांव में उसकी पत्नी रीना ने प्रेमी भतीजे सतीश (सगे जेठ के लड़के) के साथ मिलकर की थी। पति को दोनों के प्रेम संबंधों का पता चल गया था। वह घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाह रहा था। इसी डर के चलते पत्नी ने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। उसके बेसुध होने के बाद प्रेमी को घर बुलाया और आधी रात को लकड़ी के गुटके से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। साढ़ पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया घटना के दिन ही हत्यारे के घर के करीबी होने की आशंका थी।
Kanpur Murder News Woman Kills Husband with Lover Nephew Over Fear of CCTV Camera in Lakshmankheda Kanpur
आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
धीरेंद्र की पत्नी रीना की कॉल डिटेल से चौंकाने वाले राज निकलकर सामने आए। रानी और उसके प्रेमी सतीश के बीच एक-एक दिन में 60 से 100 कॉल होने की डिटेल पुलिस को मिली। पूछताछ में दोनों के प्रेम संबंधों का खुलासा हो गया। पूछताछ में पता चला कि सतीश ने अपनी आईडी से दो सिम खरीदे। एक रीना को दिया और एक अपने पास रखा। घटना की रात दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे।

 
Kanpur Murder News Woman Kills Husband with Lover Nephew Over Fear of CCTV Camera in Lakshmankheda Kanpur
आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
रीना को लगी कैमरे की भनक 
पुलिस की जांच में सामने आया कि धीरेंद्र पासी घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए गेहूं बेचकर बीस हजार रुपये भी इकट्ठा कर लिए थे। कैमरे की भनक पर रीना ने उसकी सब्जी में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। फिर गर्मी होने की बात कह चारपाई घर के पीछे खुले में डाल दी। वहीं पति से बातें करती रही। धीरेंद्र गहरी नींद में सो गया, जबकि सास चंद्रावती और मासूम बेटे ओनल को कमरे के अंदर कूलर में सुला दिया था। फिर सतीश को घर बुलाकर बाथरूम के ऊपर रखे लकड़ी के गुटके से सिर में ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder News Woman Kills Husband with Lover Nephew Over Fear of CCTV Camera in Lakshmankheda Kanpur
आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
लकड़ी के टुकड़े को धोने से फैला था पानी
पुलिस को सतीश ने बताया कि हत्या के बाद लकड़ी के गुटके को धोने के लिए बाथरूम में ले जाने से आंगन और कमरे में खून फैलता चला गया। उसने रीना के साथ मिलकर आंगन व कमरे की धुलाई की। कपड़े धुलने के बाद दोनों ने रात में ही बाथरूम में नहाया। फिर वह घर के बाहर बने बगीचे में जाकर सो गया। जब सब लोग शव को देख रहे थे। उसने बेहोश होने का नाटक किया था ताकि कोई उसपर शक न करे।
विज्ञापन
Kanpur Murder News Woman Kills Husband with Lover Nephew Over Fear of CCTV Camera in Lakshmankheda Kanpur
आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
भाई के छत से गिरने से टल गया था हत्या का प्लान
भतीजे से प्रेम परवान चढ़ने के बाद रीना हर हाल में पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। सतीश के मुताबिक धीरेंद्र की हत्या एक माह पहले होनी थी, लेकिन उसी उसी रात भाई मनीष के छत से गिरने से मामला टल गया था। धीरेंद्र का गांव के युवक से विवाद का फायदा लेने के लिए कीरत कुमार, उनके बेटे रवि और भाई राजू पर हत्या का आरोप लगा दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed