फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दो दोस्तों ने किशोर को रस्सी से बांधकर किया कुकर्म, फिर दी रूह कंपाने वाली मौत; किलर हर घंटे कर रहा ये काम

Sun, 09 Mar 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Mar 2025 01:06 PM IST
सार

कानपुर में प्रापर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे की कुकर्म के बाद हत्या करने वाला एक आरोपी फरार है। आरोपी की यूपी के इस जिले में लोकेशन मिली है। वो हर घंटे लोकेशन बदल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Case Absconding Ajju location found in Bareilly location changing every hour
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रापर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को दूसरे फरार आरोपी की लोकेशन बरेली के पास मिली है। वह पकड़े जाने के डर से हर घंटे अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।


बता दें, अरौल थानाक्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर का 13 वर्षीय बेटा बुधवार शाम को घर से जिम के लिए निकला, लेकिन उसका शव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे बने एक गड्ढे में मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी नजर अली उर्फ हुसैनी और प्रधान का भांजा अजहर अली उर्फ अज्जू किशोर को एक महिला मित्र से संबंध बनाने के बहाने बुलाकर ले गया था।
 
Kanpur Murder Case Absconding Ajju location found in Bareilly location changing every hour
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किशोर को रस्सी से बांधकर किया कुकर्म
किशोर को सुनसान जगह ले जाकर दोनों ने उसको रस्सी से बांध दिया और कुकर्म किया। किशोर ने विरोध करते हुए घर जाकर दोनों की करतूत बताने की बात कही तो दोनों ने रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।
 
Kanpur Murder Case Absconding Ajju location found in Bareilly location changing every hour
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिर सिर पर रॉड व पेंचकस से कई वार किए। ईंट से चेहरे पर वार किया और शव को कुएं में फेंककर भाग गए थे। एडीसीपी वेस्ट विजेंद्र द्विवेदी के मुताबिक सर्विलांस टीम लगातार अज्जू की लोकेशन ले रही है। जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Absconding Ajju location found in Bareilly location changing every hour
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
कुकर्म के बाद दोस्तों ने प्रापर्टी डीलर के बेटे को मार डाला, चोट के 90 निशान मिले 

कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं। 
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Absconding Ajju location found in Bareilly location changing every hour
आरोपी अज्जू - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ। दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची। इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed