फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder Case: बेटे के जन्मदिन पर केक में मोमबत्तियों की जगह जली मां की चिता, आंचल की तस्वीरें देख घंटों रोया अयांश

Mon, 22 Nov 2021 03:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Nov 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur murder case: Mother's pyre burnt on son's birthday
Kanpur Murder Case: कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे। मासूम बेटे के दूसरे जन्मदिन पर मां आंचल की चिता जली। आंचल के शव को काकादेव स्थित उसके मायके से सुबह करीब 10.30 बजे भैरव घाट ले जाया गया। घाट पर भाई अक्षय ने नम आंखों से बहन की चिता को मुखाग्नि दी। अक्षय ने बताया कि परिजनों की इच्छा थी कि आंचल की चिता को मुखाग्नि बेटा अयांश ही दे लेकिन भीड़ के कारण ऐसा नहीं किया। रविवार को जब अयांश की आंख खुली तो दीवारों पर अपनी मां आंचल की बड़ी-बड़ी तस्वीरें देख कर उनकी ओर हाथ बढ़ाकर रोने लगा। नानी रीना ने बताया कि अयांश को गोद में उठाया तो वह तस्वीरों की ओर देख कर घंटों रोया। इस पर सभी ने मिलकर आंचल की तस्वीरों को दीवारों से हटाकर छिपा दिया। यह बताते हुए उनकी आंखों से आंसू बह निकले। अक्षय के अनुसार अयांश पहली बार अपनी मां से दूर हुआ है। 
Kanpur murder case: Mother's pyre burnt on son's birthday
Kanpur Murder Case: कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
नहीं मनाया गया अयांश का बर्थडे
अक्षय के अनुसार आंचल बेटे अयांश का बर्थडे धूमधाम से मनाना चाहती थी। इसके लिए उसने सूर्यांश से एक पार्टी देने की बात कही थी, लेकिन सूर्यांश ने उसे दुत्कार दिया था। आरोप है कि आंचल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए सूर्यांश अयांश के साथ भी मारपीट करता था। रविवार को अयांश का दूसरा बर्थडे था, लेकिन केक में मोमबत्तियां जलाने की जगह मां की चिता जलानी पड़ी...यह कहते हुए अक्षय फफक पड़े। इसी के चलते अयांश का बर्थडे भी नहीं मनाया गया।

 
Kanpur murder case: Mother's pyre burnt on son's birthday
Kanpur Murder Case: कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
अयांश की जान को खतरा, दहशत में है परिवार
आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने बताया कि  सूर्यांश और निशा रसूखदार लोग हैं। बेटी को संपत्ति से बेदखल करने के लिए उसे मार दिया। उन्होंने बताया कि सूर्यांश का इकलौता वारिस अयांश है। ऐसे में अब उसकी जान को भी खतरा है। पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्यों व पुलिस से भी सुरक्षा की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur murder case: Mother's pyre burnt on son's birthday
Kanpur Murder Case: कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पति की चौखट से अर्थी उठने तक का नहीं मिला सौभाग्य...
आंचल का शव मायके की चौखट से उठते ही उनकी मां रीना फफक पड़ीं। बोलीं...शादी के बाद पति का ही घर बेटी के लिए सबकुछ होता है। वह सूर्यांश को नहीं छोड़ना चाहती थी, लेकिन सभी ने मिलकर मेरी बेटी की जान ले ली...। उसके मरने के बाद भी पति की चौखट से उसकी अर्थी उठने का सौभाग्य नहीं मिल सका...।
 
विज्ञापन
Kanpur murder case: Mother's pyre burnt on son's birthday
Kanpur Murder Case: आंचल खरबंदा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed