फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत हत्याकांड: अपहरणकर्ताओं से कुछ भी बरामद नहीं, घंटों पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 30 Jul 2020 06:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jul 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Nothing recovered from kidnappers in Sanjit murder case
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
संजीत अपहरण-हत्याकांड के तीन अभियुक्तों कुलदीप, नीलू और ज्ञानेंद्र उर्फ ईशू को पुलिस ने कोर्ट से सुबह आठ बजे 48 घंटे की रिमांड पर लिया, लेकिन शाम बीतने के बाद भी उनसे तिनका तक बरामद नहीं करा सकी। बुधवार को सारा दिन पुलिस तीनों से पूछताछ करती रही।


 
Kanpur Kidnapping Case: Nothing recovered from kidnappers in Sanjit murder case
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : अमर उजाला
शाम को पुलिस दो अभियुक्तों को शव फेंकने के घटनास्थल तक लेकर गई और पूछताछ कर फिर थाने लौट गई। गुरुवार को अब पुलिस के पास सिर्फ 24 घंटे का ही समय शेष बचा है। मंगलवार को कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों की 48 घंटे की रिमांड मंजूर की थी।

 
Kanpur Kidnapping Case: Nothing recovered from kidnappers in Sanjit murder case
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पुलिस बुधवार सुबह तीनों को थाने ले आई, लेकिन पूछताछ का सिलसिला एक बजे के बाद शुरू हो सका। तीनों से बंद कमरे में पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। शाम पांच बजे के बाद नीलू और ज्ञानेंद्र को लेकर फत्तेपुर स्थित लोहे के पुल पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Nothing recovered from kidnappers in Sanjit murder case
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
यहां गाड़ी में बैठे-बैठे ही दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने संजीत का शव पुल के बीचोबीच नदी में फेंका था। इस पर पीएसी व गोताखोरों को बीचोंबीच उसी स्थान पर सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। पुलिस अभियुक्तों से संजीत का मोबाइल, बैग, पर्स या कोई अन्य सुबूत बरामद नहीं करा सकी है।

 
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Nothing recovered from kidnappers in Sanjit murder case
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
हीलाहवाली हुई होंगे आंदोलन को मजबूर
संजीत के पिता देर शाम बर्रा थाने पहुंचे। कोई स्पष्ट जवाब न मिल पाने पर उन्होंने पुलिस की हीलाहवाली का आरोप लगाया और कहा कि गुरुवार को शास्त्री चौक चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे। बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह के अनुसार थाने लाई गई ज्ञानेंद्र की कार का तकनीकी परीक्षण कराया गया था, जिसमें कार ठीक पाई गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed