फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Fire: 'कितनी तड़पी होंगी बच्चियां... तलाशा होगा अब्बू-अम्मी को', परिवार की मोहब्बत याद कर रोया मोहल्ला

Tue, 06 May 2025 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 May 2025 10:55 AM IST
सार

Kanpur Fire Accident: कानपुर के चमनगंज के प्रेमनगर के छह मंजिला भवन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कारोबारी मोहम्मद दानिश और उनके परिवार का इखलाक और मोहब्बत को याद कर पूरा मोहल्ला रोया। दानिश की पत्नी नाजली सबा की दोस्त रुमाना ने बताया कि दोनों पति-पत्नी बहुत ही खुश मिजाज और अच्छे दिल के इंसान थे।

विज्ञापन
Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost in Chaman Ganj Tragedy Full Story in Hindi
Kanpur Fire - फोटो : अमर उजाला
Kanpur Fire News: कानपुर के चमनगंज के प्रेमनगर के छह मंजिला भवन में हुए भीषण अग्निकांड में कारोबारी मोहम्मद दानिश और उसके परिवार की मौत की खबर सुन पूरा मोहल्ला रोया। जिसने भी हादसे की खबर सूनी बस दौड़ता चला आया। सबके आंसू थम नहीं रहे थे। भाई कासिफ चीख-चीख कर रो रहा था और कह रहा था, मेरे बच्चे, मेरे भाई-भाभी चले गए। दानिश के मामू इशरत का रो-रोकर बुरा हाल था। 


रोकर कहा कि में क्या देखूं? इतनी छोटी सी मेरी बच्चियां, उनका सिर जल गया। कैसे तड़पी होंगी मेरी बच्चियां? भांजा लेने गया था परिवार को बच्चियां नहीं मिल पाई। मिली भी वो तीनों एक साथ सिर्फ हड्डी के रूप में। हाय मेरी बच्चियां कैसे आग में तड़पी होंगी। 
Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost in Chaman Ganj Tragedy Full Story in Hindi
भांजे की मौत से दुखी मामा - फोटो : संवाद
आग से बचने के लिए कहां-कहां भागी होंगी। तलाशा होगा अपने अब्बू को अम्मी को, जो बेचारे अपने बच्चों को ढूंढ़ते रह गए और इस दुनिया से चले गए। सब कुछ उजड़ गया। सब बर्बाद हो गया। ये बातें कैसे बताऊं में दानिश के अब्बू को... ये कहकर मामू इशरत और पूरा परिवार एक दूसरे के गले लगकर बहुत रोया। पूरा मोहल्ला जो वहां पर था, सभी रो रहे थे। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और रिश्तेदार सब जार-जार रोए। हर आंख से आंसू निकल रहा था। 
Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost in Chaman Ganj Tragedy Full Story in Hindi
सारा के साथ पढ़ने वाली छात्रा अनंता खान रोती हुई - फोटो : संवाद
मैम ने बताया कि अब इनाया कभी नहीं आएगी 
नन्हीं शिजा ने कहा इनाया मेरी अच्छी दोस्त थी। पूरे असेंबली मैं और मेरी मैम रोती रहीं। हम हर स्कूल फंक्शन में एक साथ ही रहते थे। सोमवार को असेंबली में उसकी फोटो पर फूल चढ़ाए गाए तो मैम ने बताया कि अब वो हमारे साथ कभी नहीं आएगी। शिजा ने कहा कि अगर वो कभी नहीं आएगी तो मैं भी स्कूल नहीं जाऊंगी। यह बातें कहते हुए शिजा ने दोस्त इनाया को याद किया। शिजा ने बताया कि सोमवार को यूनिफॉर्म पर काला कपड़ा लगाया गया। मां साजादा ने बताया कि शिजा स्कूल से घर आ जाती थी, लेकिन बातें सिर्फ और सिर्फ इनाया की करती थी। अब मुझे भी डर लग रहा है कि इस मासूम को कैसे समझाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost in Chaman Ganj Tragedy Full Story in Hindi
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से दुखी महिलाएं रोते हुए - फोटो : संवाद
बहुत ही खुशमिजाज थे पति पत्नी, साथ गए थे हज 
दानिश की पत्नी नाजली सबा की दोस्त रुमाना ने बताया कि दोनों पति-पत्नी बहुत ही खुश मिजाज और अच्छे दिल के इंसान थे। पिछले साल उनके साथ में हज करने गए थे। उनसे वहीं पर दोस्ती हुई। रुमाना प्रेम नगर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में हमने साथ में इबादत की। खाना, घूमने जाना हमेशा साथ रहे। दोनों पति-पत्नी कम दोस्त ज्यादा लगते थे। 
विज्ञापन
Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost in Chaman Ganj Tragedy Full Story in Hindi
अग्निकांड में जान गंवाने वालीं बच्चियों की नानी को सांत्वना देते परिजन - फोटो : संवाद
कानपुर के चमनगंज के प्रेमनगर में एक इमारत में रविवार की रात आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। नीचे भयंकर आग और पांचवीं मंजिल की छत के जीने के दरवाजे पर ताला लगा था। इसके बीच फंसे दंपती और उनकी तीन मासूम बेटियों की जान चली गई। बचाव कार्य में लगे कर्मियों को कारोबारी मोहम्मद दानिश (45) और उनकी पत्नी नाजली सबा (40) का शव चौथी मंजिल की सीढ़ियों पर मिला, जबकि तीनों बेटियों सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (07) के शव तीसरी मंजिल की सीढ़ी के नीचे मिले। ऐसा लगता है कि यह लोग छत पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दरवाजे पर ताला लगा होने और अंदर आग एवं धुएं की वजह से खुद को नहीं बचा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed