फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में भीषण अग्निकांड: हथौड़े से तोड़ीं दीवारें... धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल, पांच की मौत; तस्वीरें

Mon, 05 May 2025 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 May 2025 11:34 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के चमनगंज में छह मंजिला भवन में आग लग गई। आग में जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, तीन बेटियां की जलकर मौत हो गई। भूतल में जूता कारखाने में शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी थी। 

विज्ञापन
Kanpur Fire Tragedy 5 Killed as Shoe Factory Blaze Engulfs 6-Storey Building in Densely Populated Area
कानपुर में भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
Kanpur Fire News: कानपुर के चमनगंज थाना इलाके में घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल की 35 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। घटना में पांच लोगों की जान चली गई।


रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियों के जले हुए शव निकाले। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।


 
Kanpur Fire Tragedy 5 Killed as Shoe Factory Blaze Engulfs 6-Storey Building in Densely Populated Area
ऐसे धधकती रही इमारत - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर में दानिश की छह मंजिला इमारत है। इसमें दानिश और उनके भाई कासिफ का ही परिवार रहता है। भूतल पर दानिश का मिलिट्री के जूते बनाने का कारखाना है। इसके ऊपर गोदाम है। इमारत के अन्य तलों में जूते रखे हुए थे। रविवार को कारखाना बंद था। रात करीब 9:30 बजे कारखाने में आग लग गई। आग को बढ़ता देख इमारत में रह रहे परिवार के लोग जान बचाकर भागे। 

 
Kanpur Fire Tragedy 5 Killed as Shoe Factory Blaze Engulfs 6-Storey Building in Densely Populated Area
आग पर काबू पाया गया - फोटो : एएनआई
सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो सौ मीटर के दायरे को सील कर देर रात तक आग बुझाने के साथ ही बचाव अभियान शुरू किया गया। एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली कराया गया। सूचना पर एडीएम राजेश सिंह के अलावा एक दर्जन से ज्यादा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया था। इमारत में आग लगने से दरारें भी पड़ गई हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Fire Tragedy 5 Killed as Shoe Factory Blaze Engulfs 6-Storey Building in Densely Populated Area
शवों को निकालते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
धुएं से सांस लेना हो गया था मुश्किल 
इमारत में आग लगने से उठे धुएं से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। आग की चपेट में आए चमड़े के जूते और उन्हें चिपकाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल भी जल गया। इससे उठने वाला धुआं दमघोंटू हो गया। आसपास की इमारत के लोगों के घरों में चल रहे पंखों और कूलर ने बाहर के धुएं को खींच कर घर में भर दिया। 

 
विज्ञापन
Kanpur Fire Tragedy 5 Killed as Shoe Factory Blaze Engulfs 6-Storey Building in Densely Populated Area
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इससे सबसे ज्यादा तकलीफ उन बुजुर्गों को हुई जो दमे के शिकार या श्वांस रोग से पीड़ित थे। कई लोग ऐसे भी दिखे जिन्हें धुएं के कारण उल्टियां तक हुई। लोगों ने खुद को बचाने के लिए गीला कपड़ा मुंह पर लपेटा तब जाकर उन्हें राहत मिली। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed