फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP : जान गंवाने वाले तीनों युवक थे दोस्त, अस्पताल में बिलखते रहे परिजन, बदहवास मां बोली- घर का सहारा था छंगा

Sat, 03 May 2025 06:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 May 2025 06:31 AM IST
सार

Kanpur Dehat Accident News: घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोग कानपुर-झांसी हाइवे की खराब सड़क को भी हादसे की वजह बताते रहे। गांव के लोगों ने बताया कि झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली लेन कई जगह जानलेवा गड्ढे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident All three youths who lost their lives were friends family members crying in hospital
Kanpur Dehat Accident - फोटो : amar ujala

Kanpur Dehat Accident: कानपुर देहात सड़क हादसे में अनुराग, अर्जुन व वीरू की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटना स्थल व मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल पहुंचने पर परिवार के लोगों का शव देख हाल बेहाल रहा। जिन्हें सगे संबंधी व गांव के लोग ढांढस बंधाते नजर आए। पटेल चौक पर हुए हादसे में इंदिरा नगर व हासेमऊ के युवकों की मौत से दोनों जगह सन्नाटा पसर गया। वहीं तीनों के घर पर मातम छा गया।  बेटे की अनुराग की मौत पर पिता राकेश कुमार बदहवाश नजर आए।

Kanpur Dehat Accident All three youths who lost their lives were friends family members crying in hospital
Kanpur Dehat Accident - फोटो : amar ujala

राकेश ने बताया कि वह नबीपुर में प्राइवेट काम करते है। शुक्रवार को काम खत्म कर घर जा रहा था इसी बीच बेटे के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिली। वहीं, अर्जुन की मौत की जानकारी पर अकबरपुर के संगसियापुर से जीजा दिनेश चंद्र बहन लक्ष्मी व अन्य परिवार के लोग पहुंचे। वहीं वीरू के मामा अजय कुमार भी जा पहुंचे। अस्पताल में एक साथ तीन शव रखे देख चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजनों को पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य लोग भी ढांढस बंधाते रहे।

Kanpur Dehat Accident All three youths who lost their lives were friends family members crying in hospital
Kanpur Dehat Accident - फोटो : amar ujala

पापा कितनी देर में आओगे पूछ दूर चला गया बेटा
अनुराग की मौत पर पिता राकेश गुमसुम से नजर आए। रोते बिलखते हुए बताया वह नबीपुर में थे। बेटे ने शाम को फोन कर पूछा था पापा कितनी देर में आओगे। इस पर उसने शाम को घर आने की बात कही थी। इस बीच उसकी मौत की खबर आ गई। बिलखते हुए पिता ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि बेटा उससे हमेशा के लिए दूर चला जाएगा। अनुराग की मौत पर मां श्री देवी, भाई आदेश, नितिन, शनि, कौशल बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident All three youths who lost their lives were friends family members crying in hospital
Kanpur Dehat Accident - फोटो : amar ujala

भाई तुम मुझे छोड़ कर नहीं जा सकते
अर्जुन की मौत पर जिला अस्पताल में सबसे बुरा हाल भाई संजय उर्फ संजू का रहा। वह दहाड़े मार मार कर बिलख रहा था। कभी वह सिर पटक रहा था तो कभी भाई के शव से लिपट कर रोता नजर आए। वह बार बार यही कह रहा था भाई तुम मुझे छोड़ कर नहीं जा सकते। मुझे कुछ हो जाता मगर तुम्हें कुछ न होता। अर्जुन की मौत पर जीजा दिनेश, बहन लक्ष्मी बिलखती रही। दिनेश ने बताया कि कुछ साल पहले अर्जुन के भाई धर्मेंद्र की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना से परिवार टूट गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident All three youths who lost their lives were friends family members crying in hospital
Kanpur Dehat Accident - फोटो : amar ujala

घर का सहारा था छंगा, बदहवाश हो गई मां
वीरू उर्फ छंगा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टू गया। मां गुड़्डन , बहन दीपा, निशा, प्रीना रोती बिलखती रहीं। मामा अजय ने बताया कि वीरू के पिता का निधन हो चुका है। घर पर वह अकेला कमाने वाला था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक भाई शिशुपाल मानसिक बीमार है। बताया कि वह किस काम से घर से पुखरायां आया यह जानकारी नहीं बता सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed