फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर अग्निकांड: भूतल पर आग और छत के जीने पर था ताला, 100% तक जल गए थे दंपती और तीनों बेटियां…केवल कंकाल बचा

Tue, 06 May 2025 06:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 May 2025 06:28 AM IST
सार

Kanpur Fire Accident: पोस्टमार्टम प्रभारी डॉक्टर नवनीत चौधरी के अनुसार पांचों के शव 100 प्रतिशत जले हुए थे। दानिश का दाहिनी हाथ आधा गल गया था। वहीं, बेटी इनाया की शरीर की हड्डी दिखने लगी थी। सभी के मुंह और नाक में कार्बन मिला है।

विज्ञापन
Kanpur fire Fire on ground floor and stairs to roof were locked  couple and three daughters were 100% burnt
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

Tragic Fire Accident In Kanpur: कानपुर में चमनगंज के प्रेमनगर में पांच मंजिला इमारत में रविवार की रात आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। नीचे भयंकर आग और पांचवीं मंजिल की छत के जीने के दरवाजे पर ताला लगा था। इसके बीच फंसे दंपती और उनकी तीन मासूम बेटियों की जान चली गई।

बचाव कार्य में लगे कर्मियों को कारोबारी मो. दानिश (45) और उनकी पत्नी नाजली सबा (40) का शव चौथी मंजिल की सीढि़यों पर मिला, जबकि तीनों बेटियों के शव तीसरी मंजिल की सीढ़ी के नीचे मिले। ऐसा लगता है कि यह लोग छत पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दरवाजे पर ताला लगा होने और अंदर आग व धुएं की वजह से खुद को नहीं बचा सके।

Kanpur fire Fire on ground floor and stairs to roof were locked  couple and three daughters were 100% burnt
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

आग बुझाने में लगा पांच लाख लीटर से ज्यादा पानी
बता दें कि रविवार की रात 8:25 बजे बिजली के मीटर की चिंगारी से भड़की आग का तांडव 9 घंटे 10 मिनट तक चला। आग को बुझाने के लिए नौ फायर टेंडर को 77 चक्कर लगाने पड़े तब जाकर सोमवार सुबह 5:35 बजे आग बुझी। आग बुझाने में पांच लाख लीटर से ज्यादा पानी की बौछार की गई। आठ घंटे से ज्यादा चले बचाव कार्य में 75 से ज्यादा कर्मी लगे थे।

Kanpur fire Fire on ground floor and stairs to roof were locked  couple and three daughters were 100% burnt
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

दीवार तोड़कर निकाला गया शव
साथ ही, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और एक रेस्क-यू वाहन का भी इस्तेमाल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात 3:30 बजे दानिश और उनकी पत्नी नाजली सबा के शव निकाले गए। वहीं, रेस्क्यू टीम ने 5:34 बजे उनकी बेटियों सारा, सिमरा और इनाया के शव को मकान के दाहिनी ओर स्थित चप्पल के कारखाने की तरफ दीवार तोड़कर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur fire Fire on ground floor and stairs to roof were locked  couple and three daughters were 100% burnt
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

आग की वजह से तीनों जिंदगी हार गईं
वहीं, तीनों बेटियों सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (07) ने खुद को सुरक्षित करने के लिए जीने के नीचे छिप गई थीं, लेकिन दमघोंटू धुएं और आग की वजह से तीनों जिंदगी से हार गईं। दानिश, पिता अकील को सुरक्षित निकालने के बाद पत्नी और बेटियों को बचाने के लिए अंदर गए थे। इसके बाद वह भी बाहर नहीं निकल सके।

विज्ञापन
Kanpur fire Fire on ground floor and stairs to roof were locked  couple and three daughters were 100% burnt
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

मुंह और नाक में मिला है कार्बन
एसडीआरएफ की टीम ने भी दंपती और बेटियों के अलग-अलग शवों को देखकर भागमभाग के दौरान एक दूसरे का साथ छूटने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम प्रभारी डॉक्टर नवनीत चौधरी के अनुसार पांचों के शव 100 प्रतिशत जले हुए थे। दानिश का दाहिनी हाथ आधा गल गया था। वहीं, बेटी इनाया की शरीर की हड्डी दिखने लगी थी। सभी के मुंह और नाक में कार्बन मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed