फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Fire: घनी आबादी में बनी हैं 240 अवैध इमारतें, चल रहीं जानलेवा फैक्टरियां…1700 कारखाने ही हैं पंजीकृत

Tue, 06 May 2025 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 May 2025 11:47 AM IST
सार

Kanpur Fire Accident News: सहायक निदेशक कारखाना सचिन यादव ने बताया कि प्रेमनगर में हुए हादसे के बाद कारखाना विभाग की टीम भेजी गई थी, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी है। टीम मंगलवार को फिर से जाएगी और जानकारी जुटाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Fire 240 illegal buildings have been built in the densely populated area deadly factories are running
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

कानपुर में रिहायशी इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर करीब 240 अवैध भवन खड़े कर दिए गए हैं। इनमें न तो दमकल उपकरण हैं और न ही इन्हें कोई एनओसी मिली है। करीब दो सौ तो ऐसे अपार्टमेंट हैं जिनके बेसमेंट में कारखाने और गोदाम संचालित हो रहे हैं। केडीए, दमकल विभाग के साथ ही जिम्मेदारों को इनकी खामियां नजर नहीं आती हैं।



क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रेमनगर के आसपास चमनगंज, बेकनगंज, पटकापुर, प्लाट नंबर-तीन, भन्नापुरवा, दलेलपुरवा, इफ्तिखारबाद, नई सड़क आदि क्षेत्रों में कई अपार्टमेंट तान दिए गए हैं। यह पूरी तरह से अवैध हैं। आपातकालीन स्थिति में इन इमारतों में मदद पहुंचाने में कठिनाई होती है।

Kanpur Fire 240 illegal buildings have been built in the densely populated area deadly factories are running
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

दमकल की गाड़ियां जा पाना संभव ही नहीं
कारोबारी दानिश के अपार्टमेंट के ठीक पीछे पांच फीट की संकरी गली में कई अपार्टमेंट हैं जो छह मंजिल तक के हैं। आपातकालीन स्थिति में इन संकरी गलियों में दमकल की गाड़ियां जा पाना संभव ही नहीं है। यह तो सिर्फ बानगी है। इलाके में ऐसी कई इमारतें हैं, जिनमें जूते, चप्पल, नमकीन के कारखाने और गोदाम भी संचालित हैं।

Kanpur Fire 240 illegal buildings have been built in the densely populated area deadly factories are running
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

12 इमारतें की गईं थी सील
सीसामऊ उपचुनाव से पूर्व केडीए ने अभियान चलाया था। इस दौरान चमनगंज व अन्य इलाकों में ऐसी 12 इमारतें सीज की गई थी, जिनके बेसमेंट में कारखाने संचालित हो रहे थे। केडीए का कहना था कि ये इमारते अवैध हैं। उसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Fire 240 illegal buildings have been built in the densely populated area deadly factories are running
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

इतनी कम जगह में इतनी ऊंची इमारतें कैसे तान दी गई जहां फायर ब्रिगेड तो क्या, कार पहुंचना भी मुश्किल है। इनकी जांच करानी चाहिए।  -हरिशचंदर, एडिशनल सीपी

विज्ञापन
Kanpur Fire 240 illegal buildings have been built in the densely populated area deadly factories are running
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

यह भवन 20 साल पहले बनाया गया था। यह अवैध रूप से निर्माण हुआ। सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई गई। आसिफ के नाम से नोटिस जारी किया गया है। अन्य कागजों के साथ भवन का नक्शा भी मांगा गया है।  -सत शुक्ला, विशेष कार्याधिकारी, जोन-एक केडीए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed