{"_id":"5f0170e78ebc3e431171a35d","slug":"kanpur-encounter-what-is-case-kanpur-police-arrived-to-arrest-histry-sheeter-vikas-dubey-eight-soldiers-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: पढ़ें क्या है वो मामला, जिसमें विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, मारे गए आठ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: पढ़ें क्या है वो मामला, जिसमें विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, मारे गए आठ जवान
Sun, 05 Jul 2020 11:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी विकास दुबे की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। विकास दुबे की तलाश में अब तक 100 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। पड़ोसी राज्य राजस्थान और मध्यप्रदेश में तलाश की जा रही है। पुलिस और एसटीएफ पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगातार छापे मार रही है।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास के 50 से अधिक करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक विकास दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि शनिवार रात को पुलिस ने विकास दुबे के साथी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का साथी और नौकर दयाशंकर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि पुलिस ने विकास दुबे को दबिश की सूचना दी थी। सूचना के बाद विकास ने अपने असलहाधारी साथियों को बुला लिया था।
समीक्षा शुक्ला, उनकी मां व बहन
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ें क्या है वो मामला, जिसमें विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी पुलिस
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और पारिवारिक बहनोई राहुल तिवारी के बीच घनश्यामपुर ग्राम पंचायत के मोहनी निवादा गांव की छह बीघा जमीन का विवाद है। करीब तीन वर्षों से विकास दुबे इस जमीन को अपनी पारिवारिक बहन को दिलाने के लिए राहुल पर दबाव बनाए हुए था।
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और पारिवारिक बहनोई राहुल तिवारी के बीच घनश्यामपुर ग्राम पंचायत के मोहनी निवादा गांव की छह बीघा जमीन का विवाद है। करीब तीन वर्षों से विकास दुबे इस जमीन को अपनी पारिवारिक बहन को दिलाने के लिए राहुल पर दबाव बनाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
मोहनी निवादा गांव निवासी दिवंगत लल्लन शुक्ला की तीन बेटियां हैं। लल्लन के पुत्र न होने पर उन्होंने सुनील शुक्ला नाम के भांजे को गोद लिया था। लल्लन ने अपनी छह बीघा जमीन सुनील के नाम कर दी थी। लल्लन की एक पुत्री सुनीता गौरीलक्खा निवासी पत्नी बबलू तिवारी, दूसरी पुत्री प्रतिमा निवासी जादेपुर खस्सा पत्नी राहुल तिवारी हैं, जबकि तीसरी पुत्री सरिता अविवाहित है।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
लल्लन के दत्तक पुत्र सुनील शुक्ला का विवाह बिकरू गांव के विकास दुबे की पारिवारिक बहन समीक्षा से हुआ है। राहुल तिवारी मोहनी निवादा गांव में ससुर की मौत के बाद ससुराल की जमीन बिक्री कर सबसे छोटी साली सरिता का विवाह करना चाहता था। विकास दुबे जमीन सुनील की होने को लेकर ऐसा न होने के लिए पूरी ताकत से लगा रहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कई बार पारिवारिक पंचायतें भी हुईं, लेकिन मामला सुलटा नहीं।