फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या विकास दुबे का मुखबिर था पूरा चौबेपुर थाना, सभी की भूमिका संदिग्ध, आईजी बोले दर्ज होगा हत्या का केस

Sun, 05 Jul 2020 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter: Was Vikas Dubey's informer the whole Chaubepur police station
कानपुर एनकाउंटर में पूरा चौबेपुर थाना शक के घेरे में - फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच टीम को पूरे चौबेपुर थाने की भूमिका संदिग्ध लग रही है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है क्या पूरा थाना विकास दुबे का मुखबिर है। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद और 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




 
kanpur encounter: Was Vikas Dubey's informer the whole Chaubepur police station
आईजी एसटीएफ अमिताभ यश के साथ आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल - फोटो : amar ujala
आईजी रेंज कानपुर माेहित अग्रवाल ने कहा है अगर कोई आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। उसे फौरन बर्खास्त कर दिया जाएगा। अभी तक 21 अपराधियों की पहचान की जा चुकी है। जिसमें से पुलिस ने दो को मुठभेड़ में शनिवार को ही मार गिराया था। रविवार को पुलिस ने कल्याणपुर थाने में हुई मुठभेड़ में विकास दुबे के साथी दयाशंकर को गिरफ्तार किया है।
 
kanpur encounter: Was Vikas Dubey's informer the whole Chaubepur police station
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में दयाशंकर के पैर में गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच कल्याणपुर थाना इलाके में यह मुठभेड़ हुई थी। आपको बता दें कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गुरुवार रात को कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीदों में सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर के अलावा दो दरोगा, चार सिपाही शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter: Was Vikas Dubey's informer the whole Chaubepur police station
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
शातिर बदमाशों ने गोलियों के अलावा बम और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। कई पुलिसकर्मियों के असलहे तक लूट लिए थे। विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र को वीभत्स तरीके से मारा था। हमला होते ही सीओ दीवार कूदकर एक घर में जाकर छिपे थे।

 
विज्ञापन
kanpur encounter: Was Vikas Dubey's informer the whole Chaubepur police station
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बदकिस्मती से ये घर विकास के मामा का था। बदमाशों ने घर में घुसकर दीवार से सटाकर सीओ के सिर पर ताबड़तोड़ कई गोलियां मारीं। पूरा शव क्षत-विक्षत कर एक पैर भी काट दिया। घटनास्थल देख हर कोई सहम गया। इस मामले में चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी को सस्पेंड कर उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच टीम उन सभी से पूछताछ कर रही है जिनके नंबर विकास के फोन में मिले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed