फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: एक और बड़ा खुलासा, जब दरोगा से बोला था विकास दुबे...डरो नहीं, नजदीक आओ

Fri, 17 Jul 2020 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Jul 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey told the inspector Do not be afraid, come closer Amar Dubey wedding video and photo viral
अमर दुबे की शादी में ब्राउन शर्ट में शामिल दरोगा - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में मुठभेड़ में मारे गए दहशतगर्द विकास दुबे के खास गुर्गे अमर दुबे की शादी (29 जून) में मुखबिरी करने वाला दरोगा कृष्ण कुमार शर्मा भी शामिल हुआ था। विकास दुबे के साथ फोटो खिंचवाई और वीडियो भी बनवाया। स्टेज पर दूर-दूर रहने पर विकास उससे बोला था..डरो मत, नजदीक आओ। 
kanpur encounter Vikas Dubey told the inspector Do not be afraid, come closer Amar Dubey wedding video and photo viral
Amar dubey - फोटो : अमर उजाला
दरोगा शादी में विकास दुबे के पीछे-पीछे दुम हिलाता नजर आ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दरोगा समेत चौबेपुर का पूर्व एसओ विनय तिवारी व अन्य पुलिसकर्मी विकास के आगे कैसे नतमस्तक थे। 29 जून को अमर दुबे की शादी पनकी निवासी खुशी से हुई थी। 

kanpur encounter Vikas Dubey told the inspector Do not be afraid, come closer Amar Dubey wedding video and photo viral
अमर दुबे - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह विकास दुबे के घर पर ही था। समारोह में चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा कृष्ण कुमार शर्मा भी पहुंचा था। कई घंटे शादी में रहा था। इस दौरान उसने स्टेज पर विकास दुबे के साथ अमर व उसकी पत्नी के साथ फोटो खिंचवाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey told the inspector Do not be afraid, come closer Amar Dubey wedding video and photo viral
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
वीडियो बनवाया। यहां पर दरोगा विकास से काफी दूर खड़ा था। ये देख विकास उससे बोला कि डरो मत, नजदीक आ जाओ। विकास की इस बात से साफ है कि कृष्ण कुमार जैसे दरोगा विकास की दहशत में थे। 
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey told the inspector Do not be afraid, come closer Amar Dubey wedding video and photo viral
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
साथ में फोटो करवाने में भी वो डर रहा था। बाद में हंसते हुए उसके साथ चला गया। इसके अलावा शादी समारोह की तमाम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिसमें दरोगा विकास दुबे के पूरे गैंग के साथ खड़ा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed