फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter Case: विकास ने पहले ही रच डाली थी पुलिस कर्मियों को दर्दनाक मौत देने की साजिश, सामने आया सच

Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur  Encounter News: vikas dubey planned everything before the encounter
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
आठ पुलिस कर्मियों को दर्दनाक मौत देने वाले कुख्यात विकास दुबे कांड में खतरनाक खुलासा हुआ है। विकास ने पुलिस वालों को मौत देने की साजिश पहले ही रच डाली थी। उसने हर एक चीज प्लान कर रखी थी। कैसे करना है और कब करना है। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद पकड़े गए विकास के करीबियों ने किया है। 



 
Vikas Dubey Kanpur  Encounter News: vikas dubey planned everything before the encounter
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को अंदाजा था कि पुलिस वालों को दर्दनाक मौत देने के बाद वो बच नहीं सकता है। इसलिए उसने अपनी हर चाल को पहले से प्लान कर रखा था। फिर चाहे वो सीसीटीवी का सीसीटीवी डीवीआर गायब करना हो या फिर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से कैसे फरार होना है। सब उसकी साजिश का हिस्सा है।

 
Vikas Dubey Kanpur  Encounter News: vikas dubey planned everything before the encounter
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा विकास दुबे मुठभेड़ के बाद खेतों के रास्ते साइकिल से फरार हुआ। शिवली पहुंचकर अपने परिचित से बाइक ली और वहां से लखनऊ की ओर फरार हो गया। शिवली में ही उसने अपना मोबाइल बंद किया। उधर, उसकी पत्नी की आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur  Encounter News: vikas dubey planned everything before the encounter
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इससे बेटे समेत तीनों के पूर्वांचल में होने या वहां से नेपाल भाग जाने की आशंका बढ़ गई है। यह पूरी जानकारी सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने जुटाई है। दो जुलाई को रात पौने एक बजे से करीब डेढ़ बजे तक मुठभेड़ चली। दो सवा दो बजे एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे। तब तक विकास और उसके गुर्गे फरार हो चुके थे।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur  Encounter News: vikas dubey planned everything before the encounter
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ से पहले ही विकास दुबे ने लखनऊ में रहने वाली अपनी पत्नी ऋचा दुबे व बेटे को जानकारी दे दी थी। वे दोनों रात करीब दो बजे घर से निकल गए। सर्विलांस ने जब ऋचा की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि उसने तीन जुलाई की सुबह चंदौली में अपना मोबाइल बंद किया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed