{"_id":"5f0aa16f8ebc3e6392419bc1","slug":"kanpur-encounter-vikas-dubey-encounter-gudan-trivedi-gangs-henchmen-poster-also-released-but-not-desired","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर पुलिस की कहानी में बड़ा झोल, गुड्डन गैंग का गुर्गा, पोस्टर भी जारी, पर वांछित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर पुलिस की कहानी में बड़ा झोल, गुड्डन गैंग का गुर्गा, पोस्टर भी जारी, पर वांछित नहीं
Sun, 12 Jul 2020 11:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे के साथ गुड्डन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहशतगर्द विकास के खास गुर्गे अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन त्रिवेदी के पकड़े जाने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। कानपुर पुलिस का दावा है कि वो न तो बिकरू कांड में नामजद है और न ही उसमें वांछित। वह विकास के गैंग का सदस्य है। पर, वारदात के बाद जारी पोस्टर में गुड्डन को वांछित सूची में शामिल किया गया था।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अब जांच करने की बात कह रही है। दो जुलाई को बिकरू कांड होने के बाद शहर पुलिस ने विकास दुबे का गैंग चार्ट बनाया था। जिसमें अमर दुबे (एनकाउंटर में मारा गया), गुड्डन त्रिवेदी समेत 15 सदस्य शामिल हैं। जब गुड्डन शनिवार को पकड़ा गया तो कानपुर पुलिस ने एक बयान जारी किया।
गुड्डन त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि गुड्डन बिकरू कांड की वारदात में शामिल था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पूछताछ भी की जाएगी। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी। पर, उसका नाम न तो एफआईआर में नामजद है और न ही कांड के वांछित अपराधियों की सूची में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश के साथ गुड्डन
- फोटो : अमर उजाला
हैरानी की बात ये है कि जिस पोस्टर में गुड्डन का नाम व फोटो है, उसमें वांछित अपराधी विकास दुबे सहयोग व वांछित अभियुक्त दर्ज है। सवाल है कि फिर उसको वांछित बताने से कानपुर पुलिस कन्नी क्यों काट रही है।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
गुड्डन नामजद आरोपी नहीं है। वो विकास दुबे के गैंग का सदस्य है। पूछताछ की जाएगी। बिकरू घटना में उसकी भूमिका मिलेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर