फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: विकास दुबे के घर में बने कंट्रोल रूम से फिर मिला ऐसा सामान, वायरलेस माइक देख उड़े होश

Tue, 07 Jul 2020 01:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Arms License Recovered From Vikas Dubey Home Made Cctv Cameras Control Room
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू में पुलिसकर्मियों से खूनी खेल खेलने के बाद भले ही विकास दुबे फरार हो गया हो, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी उसके लौट कर आने को लेकर दहशत साफ तौर पर  देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा वो पंडितजी के खिलाफ कुछ नहीं बोल सकते हैं। जब पुलिस वाले खुद का न बचा जाए, तो हमार कौउन गारंटी है। गुरुवार की रात जब विकास और उसकेगुर्गे पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसा रहे थे, तो उस वक्त ग्रामीण अपने घरों में सुकून की नींद सो रहे थे। 


Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Arms License Recovered From Vikas Dubey Home Made Cctv Cameras Control Room
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
यह कहना है विकास दुबे के घर के पीछे रहने वाले कुछ ग्रामीणों का। उन्होंने बताया कि विकरू में आए दिन कभी किसी से विवाद को लेकर तो कभी सिर्फ असलहों की टेस्टिंग के कारण अक्सर पंडितजी के घर से फायरिंग की आवाजें आती रहती थीं। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन-सुन कर वो इसके इतने आदी हो चुके थे, कि अब उन्होंने इस पर ध्यान देना ही बंद कर दिया था। 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Arms License Recovered From Vikas Dubey Home Made Cctv Cameras Control Room
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों केअनुसार गुरुवार को हुई घटना के चार दिन पहले भी पंडितजी का किसी से विवाद हुआ था, जिसमें भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इसके बाद जब गुरुवार की रात भी फायरिंग की आवाजें आईं तो इसे आम दिनों की तहर गोलियों की तड़तड़ाहट समझ कर किसी ने अपने घरों से बाहर निकलने की जहमत नहीं उठाई। विकास के  खिलाफ बयान देने के सवाल पर ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर वो बच कर आ गया तो किसी को नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Arms License Recovered From Vikas Dubey Home Made Cctv Cameras Control Room
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम में चौथे दिन भी मिले कारतूस
विकास ने अपने घर में आगे के जिस कमरे को सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम बना रखा था, वहां से घटना के चौथे दिन भी पुलिस ने कई कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। यहां से पुलिस को कई लोगों के नाम से असलाहा के लाइसेंस भी बरामद हुए। ऐसे में आंकलन लगाया जा रहा है कि विकास ने धोखाधड़ी कर कई लोगों के नाम से असलाहा ले रखा था। इसके अलावा पुलिस ने कमरे से एक वायरलेस माइक भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वह अपने गुर्गों से संपर्कमें बने रहने के लिए करता था। 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Arms License Recovered From Vikas Dubey Home Made Cctv Cameras Control Room
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कुएं से कटिया डाल कर ली तलाशी
पुलिस को विकास के घर के पास एक कुआं मिला है। कुएं में झांकने पर पुलिस को कुछ संदिग्ध वस्तुएं और झोले नजर आईं। इस पर पुलिस ने कटिया डलवा कर संदिग्ध वस्तुएं बाहर निकलवाईं। पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed