फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: खून से रंगी थीं सड़कें, लगे थे लाशों के ढेर, खोजने पड़े एसओ और सीओ के शव

Sat, 04 Jul 2020 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jul 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter Roads were colored with blood, dead bodies were piled up See photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर मुठभेड़ में बदमाशों ने बड़ी साजिश की थी। वो पुलिसकर्मियों को मारकर शव जलाने के प्रयास में थे। इसीलिए एक के ऊपर एक रखकर शवों के ढेर लगा दिए थे। पुलिस की गाड़ियों को भी फूंकने की तैयारी थी। मगर तभी भारी पुलिस बल पहुंच गया और बदमाश फरार हो गए। गांव की सड़कें खून से रंगी थीं। हालात बयां कर रहे थे कि किस कदर पुलिसकर्मियों पर बर्बरता हुई है।

 
Kanpur encounter Roads were colored with blood, dead bodies were piled up See photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के घर तीन तरफ से सड़क आती हैं। तीनों तरफ की सड़कों पर तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर इधर उधर खून-खून ही फैला हुआ था। देखने से पता चलता है कि किस तरह से पुलिसकर्मी खून से लथपथ होकर जान बचाने को इधर-उधर भागते रहे। 
 
Kanpur encounter Roads were colored with blood, dead bodies were piled up See photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
एक पुलिसकर्मी भागा तो उसको बदमाशों ने उसे खटिया पर गिरा लिया और गोलियों से भून दिया। पुलिसकर्मी भाग-भाग कर किसी के घरों में, किसी के बाथरूम में छिप गए। तब बदमाशों ने एक तरह से सर्च ऑपरेशन चलाकर उनको खोज-खोज कर मारा और फिर शव क्षत-विक्षत किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter Roads were colored with blood, dead bodies were piled up See photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
एसओ और सीओ के शव खोजने पड़े
शिवराजपुर एसओ और सीओ बिल्हौर अचानक लापता हो गए थे। पुलिस अफसर घायलों और शवों को अस्पताल भेज चुके थे। फिर इन दोनों अधिकारियों की तलाश शुरू की। तलाश करते-करते घरों में घुसे तो विकास के मामा के घर में सीओ देवेंद्र मिश्रा का शव पड़ा मिला। एसओ का शव सड़क किनारे बने एक बाथरूम में ठूंस दिया गया था।
 
विज्ञापन
Kanpur encounter Roads were colored with blood, dead bodies were piled up See photos
मासूमों के सामने बदमाशों ने खेली खून की होली - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बंद कर दी थीं लाइटें  
दबिश पड़ते ही पहले से तय साजिश के मुताबिक ग्रामीणों ने पूरे गांव की स्ट्रीट लाइटों को बंद कर दिया था। इससे पुलिसकर्मी समझ ही नहीं पा रहे थे कि उनको भागना किधर है। दूसरी तरफ बदमाशों को गांव का एक-एक कोना पहचाना हुआ था। इसलिए उन्होंने पुलिसकर्मियों को आसानी से घेरकर मौत के घाट उतार दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed