{"_id":"5f037a25ea99e6504830269d","slug":"kanpur-encounter-richa-s-move-to-save-vikas-dubey-from-the-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: विकास को बचाने के लिए रिचा के इस कदम से पीछे हट जाती थी पुलिस, एनकाउंटर से भी बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: विकास को बचाने के लिए रिचा के इस कदम से पीछे हट जाती थी पुलिस, एनकाउंटर से भी बचाया
Tue, 07 Jul 2020 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहशतगर्द विकास दुबे के काले कारनामों की जानकारी उसकी पत्नी रिचा दुबे को भी है। इसलिए वह बच्चों के साथ लखनऊ में अलग रहती थी। ताकि उसे या बच्चों पर कोई आंच न आए। हालांकि पर्दे के पीछे रहकर वह विकास की साथ देती थी।
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
जब भी पुलिस विकास को घर से गिरफ्तार करती, पत्नी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर देती। रिचा के इस कदम से पुलिस भी पीछे हट जाती थी। 2017 में जब एसटीएफ ने विकास को लखनऊ स्थित उसके आवास से पकड़ा था तो रिचा ने ही उसे बचाया था। पुलिस को इस संबंध में कई साक्ष्य मिले हैं।
विकास दुबे एवं पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
रिचा भी अब पुलिस की रडार पर है। रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। राजनीति में उसका दबदबा सिर्फ विकास दम पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह विकास के अपराधों पर पर्दा डालती आई है। विकास कहां और किस घटना में शामिल है उसे पता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी एलओ और विकास दुबे एवं हमले में शहीद पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
शक है कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए रिचा पति विकास का साथ देती थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बिकरू वाले घर में लगे कैमरे रिचा ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखे हैं। यहां की हर गतिविधि पर वो लखनऊ नजर रखती थी। जब भी पुलिस घर से पकड़ती वह फुटेज वायरल कर देती थी। पुलिस इन सभी तथ्यों को बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
पुलिस अब विकास और उसके परिवार वालों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास की अधिकतर संपत्ति, घर, फ्लैट समेत अन्य जायदाद पत्नी के नाम है। ये संपत्ति कई करोड़ की है। पुलिस प्रशासन मिलकर इसका पूरा लेखाजोखा जुटा रहा है।