{"_id":"5f036eb057ab3d263e20943b","slug":"kanpur-encounter-news-vikas-dubey-mother-statement-on-ex-chief-minister-sof-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: विकास दुबे की मां ने पूर्व मुख्यमंत्रियाें पर लगाए संगीन आरोप, कह दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: विकास दुबे की मां ने पूर्व मुख्यमंत्रियाें पर लगाए संगीन आरोप, कह दी इतनी बड़ी बात
Tue, 07 Jul 2020 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे और उसकी मां सरला दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने का जिम्मेदार मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। विकास को पकड़ने के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच विकास दुबे की मां सरला दुबे के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या कहा है विकास की मां ने....
सरला दुबे, विकास की मां
- फोटो : amar ujala
सरला ने बताया कि विकास करीब पांच साल भाजपा में, 15 साल बसपा और पांच साल सपा में रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह इतना ही खराब था तो राजनीतिक पार्टियों और उस वक्त के मुख्यमंत्रियों ने उसे अपने दल में शामिल क्यों किया? अगर नेता-नगरी उससे दूर रहती तो शायद विकास आज शांति से जीवन जी रहा होता। सरला ने बताया कि तीन दिन से घर में चूल्हा नहीं जला है।
विकास दुबे का पिता
- फोटो : अमर उजाला
विकास के अपराधी बनने के सवाल पर मां सरला की आंखों से आंसू फूट पड़े। रोते हुए बोलीं नेता-नगरी ने उसे बिगाड़ दिया। उसने बिकरू के साथ ही आसपास के 85 गांव का पूरा इलाका चमका दिया था। बिजली-पानी और सड़क, सब कुछ किया। लेकिन नेताओं ने उसे गलत राह पर डाल दिया। पहले उससे अपराध करवाए, फिर उसकी जान के पीछे पड़ गए। उन्होंने कहा कि विकास ने जो किया, वो तो उसे भुगतना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
बोलीं मेरे बेटे को नेता-नगरी ने अपराधी बना दिया। अब यही नेता-नगरी उसकी जान लेने पर तुली है। पर, सरकार को सोचना चाहिए कि गलती विकास ने की है तो उसे सजा दे। हमारा घर क्यों तोड़ डाला। अब हम बुजुर्ग कहां रहेंगे। सरला बेटे की करतूत और सरकार की सख्त कार्रवाई से इतनी परेशान हैं कि उन्होंने अपने मरने तक की बात कह डाली। बोलीं, अब मर ही जाएं तो ठीक है।
विज्ञापन
विकास दुबे (काले कोट में)
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कानपुर में गुरुवार की रात को विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर उसने घात लगाकर हमला किया था। जिसमें आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस घटना के बाद से विकास को ट्रेस कर रही है। यूपी से सटे हुए सभी राज्यों की सीमाओं पर विकास को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।