{"_id":"5f02303e8ebc3e42be64eb81","slug":"kanpur-encounter-news-policemen-was-taken-hostage-by-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey: विकास दुबे का गुर्गा बन समझौता कराने पहुंचा था थानेदार, हथियार छीन बना लिया था बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey: विकास दुबे का गुर्गा बन समझौता कराने पहुंचा था थानेदार, हथियार छीन बना लिया था बंधक
Mon, 06 Jul 2020 06:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर के बाद चौबेपुर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। चौबेपुर एसओ विकास से पीड़ित राहुल तिवारी की एफआईआर दर्ज करने के बजाए विकास की पंचायत में समझौता कराने को राहुल तिवारी को लेकर गया था। यहां विकास और उसके गुंडों ने पुलिसकर्मियों के असलहे छीनकर बंधक बना लिया था।
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद राहुल को जमकर पीटा था। जान से मारने की धमकी थी। जब उसने विकास की सारी बातें मान लीं तब उसको छोड़ा गया। राहुल की मां के मुताबिक 27 जुलाई को राहुल शाम को घर लौट रहा था तो विकास और उसके तीन साथियों ने रास्ते में उसको पकड़ लिया और जमकर पीटा। धमकी दी कि अगर जमीन बेचने की सोची तो जान से मार देंगे।
विकास दुबे और मुठभेड़ में पकड़ा गया साथी दयाशंकर
- फोटो : amar ujala
राहुल ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन चौबेपुर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जब दोबारा शिकायत की तो मंगलवार को चौबेपुर के तत्कालीन एसओ विनय तिवारी ने कहा कि वो मामले की पंचायत करवा देंगे। एसओ थाने के तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ राहुल को लेकर विकास के घर पहुंचे। यहां पर विकास के गुंडों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में विकास दुबे खौफ का दूसरा नाम है
- फोटो : amar ujala
असलहों के दम पर एक कमरे में बंद कर दिया और राहुल को जमकर पीटा। आखिर में राहुल ने कहा कि वो जैसा कहेंगे वह वैसा ही करेगा। तब उसको पीटना बंद किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों व राहुल को छोड़ दिया गया। इस घटना के बारे में उसने और चौबेपुर पुलिस ने किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
एडीजी एलओ और विकास दुबे एवं हमले में शहीद पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
तब सीओ ने दर्ज कराई थी एफआईआर
राहुल की मां के मुताबिक जब राहुल विकास के घर से लौटा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने सीओ बिल्हौर को तहरीर दी। सीओ ने घटना को संज्ञान में लेकर एसएसपी से अनुमति ली और विकास दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तारी के लिए रवाना हुए थे।
राहुल की मां के मुताबिक जब राहुल विकास के घर से लौटा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने सीओ बिल्हौर को तहरीर दी। सीओ ने घटना को संज्ञान में लेकर एसएसपी से अनुमति ली और विकास दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तारी के लिए रवाना हुए थे।