फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Arrest: 8 पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे गिरफ्तार, आत्मसमर्पण किया या पकड़ा गया...5 बड़े सवाल

Thu, 09 Jul 2020 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Jul 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter news: cops killer Vikas Dubey arrested, surrendered or caught ... 5 big questions
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत का जिम्मेदार कुख्यात विकास दुबे यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस की नाक के नीचे से निकल गया और सात राज्यों की पुलिस ताकती रह गई। छह दिन से फरार गैंगस्टर विकास दुबे की गुरुवार सुबह उज्जैन में गिरफ्तारी हुई तो कई सवाल खड़े हो गए।


 

kanpur encounter news: cops killer Vikas Dubey arrested, surrendered or caught ... 5 big questions
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala

एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से पांच किमी दूर कैसे रुका विकास
कानपुर एनकाउंटर के बाद विकास दुबे को पकड़ने के लिए कानपुर पुलिस ने विकास के बिकरू स्थित घर पर गुरुवार देर रात को दबिश दी थी। विकास और उसके गुर्गों ने सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। शूटआउट के दौरान वह घर के पीछे खड़ी साइकिल से भाग निकला। विकास दो दिनों तक कानपुर के शिवली में ही दोस्त के घर रुका लेकिन दस हजार पुलिस कर्मी, यूपी एसटीएफ की सौ टीमें और 40 थानों की पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी। 

kanpur encounter news: cops killer Vikas Dubey arrested, surrendered or caught ... 5 big questions
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala

कैसे एक के बाद एक जिले करता गया पार
दो दिन शिवली में रुकने के बाद विकास एक ट्रक में सवार हो गया। वह 92 किलोमीटर की दूरी तय कर औरैया पहुंच गया। सख्त नाकेबंदी के बावजूद यूपी पुलिस उसे ट्रेस नहीं कर पाई। जबकि पुलिस ने सभी जिलों में सघन तलाशी अभियान चला रखा था। औरैया के बाद विकास हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचा। माना जा रहा है कि उसने किसी की कार से 385 किलोमीटर की दूरी तय की। सोमवार दोपहर 3:19 बजे उसकी आखिरी लोकेशन फरीदाबाद मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter news: cops killer Vikas Dubey arrested, surrendered or caught ... 5 big questions
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में दिखने के बाद कहां गायब हो गया था विकास
हरियाणा पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम फरीदाबाद के होटल में पहुंचती, इससे पहले विकास दुबे वहां से निकल गया। सीसीटीवी में बस उसकी एक झलक दिखाई दी, जिसमें वह एक ऑटो में बैठता दिखा। बाद में वह एक रिश्तेदार के घर में भी रहा। यहां भी पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग निकला। 

विज्ञापन
kanpur encounter news: cops killer Vikas Dubey arrested, surrendered or caught ... 5 big questions
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

विकास ने कैसे तय किया 750 किमी से अधिक का सफर
विकास सोमवार को फरीदाबाद में दिखा था। इसके बाद वह कहां रहा, यह नहीं पता। सीधे गुरुवार सुबह उज्जैन में उसकी गिरफ्तारी हुई। 773 किमी लंबा सफर तय करने के दो रास्ते हैं। या तो हरियाणा, यूपी के रास्ते मध्यप्रदेश पहुंचा जा सकता है। या फिर हरियाणा, राजस्थान के रास्ते मध्यप्रदेश तक जाया जा सकता है। एक थ्योरी यह बता रही है कि वह उज्जैन पहुंचने से पहले मध्यप्रदेश के शहडोल में था। यह शक इसलिए गहराता है क्योंकि मंगलवार को यूपी एसटीएफ ने शहडोल से विकास दुबे के साले ज्ञानेंद्र और भतीजे आदर्श को उठाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed