फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर में रणनीतिक चूक, पुलिस टीम में न अनुभवी लड़ाके न एनकाउंटर के मास्टर

Sat, 04 Jul 2020 10:59 AM IST
शाहरुख खान सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jul 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter Kand News: kanpur encounter Neither experienced combatants nor master of encounters in police team
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में हुई वीभत्स घटना में पुलिस की कुछ रणनीतिक चूक भी सामने आ रही हैं। दबिश टीम में न अनुभवी लड़ाके थे और न ही एनकाउंटर के मास्टर। बिकरू और विकास के खूंखार आपराधिक इतिहास से भी पुलिस ने सबक नहीं लिया। इस रणनीतिक चूक से आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गई। कई जिंदगी के लिए अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। 


 
Kanpur Encounter Kand News: kanpur encounter Neither experienced combatants nor master of encounters in police team
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बिकरू गांव में पुलिस की इंट्री कभी भी आसान नहीं रही। कई बार दबिश के दौरान पुलिस पर हमला हुआ, लेकिन इतनी गंभीर स्थिति कभी नहीं हुई। विकास दुबे पर 71 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या के पांच केस हैं। शिवली थाने के अंदर घुसकर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की हत्या जैसा दुस्साहस वह कर चुका है। 
 
Kanpur Encounter Kand News: kanpur encounter Neither experienced combatants nor master of encounters in police team
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बिकरू गांव नहीं उसके लिए अभेद्य किला था जहां कोई घुसने की हिम्मत नहीं करता था। इसलिए साफ था कि दबिश भारी फोर्स के साथ रणनीति बनाकर देना बेहतर होता। मगर गुरुवार को ऐसा नहीं हुआ। पहले एफआईआर दर्ज की गई, फिर कुछ ही देर बाद आननफानन में विकास की गिरफ्तारी के लिए दबिश के लिए टीमें गांव पहुंच गईं। न फोर्स पर्याप्त था और न ही बदमाशों की ताकत का अंदाजा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter Kand News: kanpur encounter Neither experienced combatants nor master of encounters in police team
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
ये भी बड़ी वजह  
चौबेपुर, बिठूर के साथ ही शिवराजपुर के थानेदार नए थे। तीनों को पहली बार थाने का चार्ज मिला है। सभी पुलिसकर्मी विकास दुबे को जानते थे, लेकिन उनको उम्मीद नहीं थी कि वो इस तरह की वारदात को अंजाम दे डालेगा। उसको कम आंकना पुलिस के लिए सबसे बड़ी भूल रही है। जिन अफसरों ने गांव में दबिश देने की अनुमति दी, वो भी शायद बिकरू औप विकास के इतिहास से बावस्ता नहीं थे।
 
विज्ञापन
Kanpur Encounter Kand News: kanpur encounter Neither experienced combatants nor master of encounters in police team
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों का नहीं था इनपुट  
मामले में इंटेलीजेंस भी पूरी तरह फेल रहा। बदमाश गांव में असलहों का इतना बड़ा जखीरा लेकर बैठे थे, इसके बाद भी एलआईयू समेत अन्य खुफिया को जानकारी नहीं थी। पुलिस तो पूरी तरह से अनजान रही। एक बात तो साफ है कि इतना असलहा कुछ घंटों में जुटा लेना मुनासिब नहीं। उनकी तैयारी पहले से ही थी। एस-10 भी पुलिस को खास इनपुट तक नहीं सके। जबकि, इनकी जिम्मेदारी है कि अगर किसी तरह की साजिश या अपराधी गतिविधि हो रही है तो उसकी पुलिस-प्रशासन को जानकारी दें। यहां एस-10 भी फेल हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed