फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: कानपुर एनकाउंटर में सबसे बड़ा खुलासा, दो दिन पहले विकास दुबे ने चौबेपुर एसओ के साथ की थी हाथापाई

Sun, 05 Jul 2020 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jul 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: kanpur encounter history sheeter vikas dubey and chaubepur so vinay tiwari fought two days before see photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एनकाउंटर के बाद लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और खुलासा हुआ है। चौबेपुर एसओ बुधवार को एक मामले में पूछताछ करने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर गए थे। पूछताछ के दौरान ही विकास ने एसओ से हाथापाई कर दी थी। दरअसल, जमीन पर कब्जे को लेकर जादेपुर गस्सा गांव निवासी राहुल तिवारी ने  चौबेपुर एसओ विनय तिवारी से शिकायत की थी। 
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: kanpur encounter history sheeter vikas dubey and chaubepur so vinay tiwari fought two days before see photos
बीच में विनय तिनारी ग्रे जैकेट में - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एसओ बुधवार को विकास दुबे से पूछताछ करने उसके घर गए थे। पूछताछ के दौरान ही विकास ने एसओ से हाथापाई कर दी थी। उस वक्त एसओ ने वहां से वापस होने में ही अपनी भलाई समझी। गुरुवार को पुलिस ने राहुल की तहरीर पर विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। राहुल के अनुसार विकास दुबे ने उसके ससुर लल्लन शुक्ला की जमीन जबरन अपने नाम बैनामा करा ली थी। 

Kanpur Encounter Vikas Dubey News: kanpur encounter history sheeter vikas dubey and chaubepur so vinay tiwari fought two days before see photos
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर उन्होंने विकास के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया था। इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने केलिए विकास दुबे, सुनील, बाल गोविंद, अमर दुबे, शिवम दुबे ने एक जुलाई को उसे बंधक बना कर पीटा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: kanpur encounter history sheeter vikas dubey and chaubepur so vinay tiwari fought two days before see photos
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विकास को पता था, पुलिस आ रही
आपको बता दें कि चौबेपुर के बिकरू गांव में हुई वीभत्स वारदात में दबिश देने गई पुलिस टीम को धोखा मिला। किसी अपने ने ही मुखबिरी कर बदमाशों को दबिश की जानकारी दे दी। यही वजह है कि बदमाश पुलिस से अधिक तैयारी में थे। वे असलहों से लैस थे और संख्या पचास से अधिक थी। रास्तों को भी ब्लॉक कर दिया था। एक रास्ते को आड़ी-तिरछी जेसीबी लगाकर रोक दिया गया था। 
 
विज्ञापन
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: kanpur encounter history sheeter vikas dubey and chaubepur so vinay tiwari fought two days before see photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
फोर्स के गाड़ियों से उतरते ही बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस अफसर मुखबिरी करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।  पुलिस ने जिस मामले में दबिश दी वो केस गुरुवार शाम को ही दर्ज हुआ। सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्र ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी और फिर विकास दुबे को पकड़ने का निर्णय लिया। कुछ ही घंटे बाद गुरुवार रात साढ़े 12 बजे सीओ तीन थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed