फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder Case: एकता के पति राहुल को जिम ट्रेनर ने दिया था ये ऑफर; पड़ोसी शिक्षिका ने भी खोला बड़ा राज

Wed, 30 Oct 2024 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2024 12:11 PM IST
सार

कानपुर में हुए एकता हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस हत्याकांड के आरोपी के फोन की दो साल की चैट रिकवर करने में जुटी। जिम ट्रेनर एकता के पति को ऑफर दिया था। आइए जानते हैं कि वो क्या ऑफर था।
 

विज्ञापन
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Gym trainer Vimal had offered a government job to Ekta husband
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या के मामले में बड़ा दावा किया गया है। एकता के पति ने यह दावा किया है। राहुल ने बताया कि एकता ने 2022 जून में मुझे भी ग्रीनपार्क में जिम जॉइन कराया था। उस समय तक एकता और विमल की काफी अच्छी जान पहचान हो गई थी। इसी के चलते जब विमल की राहुल से मुलाकात हुई तब पता चला कि उसकी डीएम कार्यालय में अच्छी पैठ थी। वह अक्सर महिलाओं से कहता भी था कि कैसा भी काम लेकर आओ मैं करवा दूंगा। राहुल ने बताया कि जब वह जिम जाते थे तो वह किसी न किसी बहाने से बात करने की कोशिश करता। कहता था कि आप बहुत सीधे हो। उसने सरकारी नौकरी लगवाने का भी ऑफर दिया था।
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Gym trainer Vimal had offered a government job to Ekta husband
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
बीमार हुई तो पड़ोसी होकर भी रखा मां की तरह ध्यान
उधर, एकता की पड़ोसी शिक्षिका ने बताया कि एकता बहुत ही जल्दी सब पर विश्वास कर लेती थी। वो बहुत इमोशनल भी थी। समाजसेवा के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में भी आगे रहती। मैं बीमार हुई तो एकता ने मां की तरह मेरा ध्यान रखा। खाना-पीना सबकुछ एकता करती, मैंने मना भी किया लेकिन उसने कहा कि पड़ोसी होकर इतना तो कर ही सकते हैं।
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Gym trainer Vimal had offered a government job to Ekta husband
Kanpur Ekta murder - फोटो : फेसबुक
मां के पास सोने के लिए भाई-बहन में हुआ था विवाद
वहीं, एकता की हत्या जिस दिन हुई, उससे ठीक एक रात पहले बेटे और बेटी के बीच मां के साथ सोने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ही मां से लिपटकर सोने की जिद कर रहे थे। अंत में एकता बीच में लेट गई और दोनों को ही अपने अगल-बगल लिटाकर सुला लिया। दोनों को ही यह नहीं पता था कि जिस मां की बाहों में वह आपस में झगड़े के बाद सो रहे हैं वहां दोबारा सोना उन्हें कभी नसीब नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Gym trainer Vimal had offered a government job to Ekta husband
एकता गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने की थी जिम न जाने की जिद
अगली सुबह यानी 24 जून को जब एकता जिम जाने के लिए तैयार होने लगी तो बच्चों की नींद टूट गई। दोनों ने ही जिम न जाने की जिद की, लेकिन एकता उन्हें यह कहते हुए अकेले छोड़कर चली गई वह जिम से जल्दी लौटकर आ जाएगी। मां के उस वायदे के बाद बच्चे फिर सो गए लेकिन न तो एकता को पता था और न ही बच्चे जानते थे कि वह अब दोबारा कभी नहीं मिल सकेंगे।
 
विज्ञापन
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Gym trainer Vimal had offered a government job to Ekta husband
,ekta gupta murder - फोटो : amar ujala
पूरे घर की कर्ताधर्ता थी एकता
पति राहुल ने बताया कि एकता ही पूरे घर की कर्ताधर्ता थी। कौन क्या खाएगा, किसे क्या पसंद है, कहां घूमने जाना है या भविष्य के लिए क्या-क्या प्लान करना है, सब कुछ एकता ही तय करती थी। बताया कि जब एकता के मरने की खबर पता चली तो बच्चों को नहीं बताया। हालांकि मोबाइल पर मेरे बेटे ने जब मां की फोटो के साथ खबर देखी तो चीखकर रो दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed