फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में डबल मर्डर: पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा... बचाने आई सास का भी किया कत्ल; इसलिए बादल ने दोनों को मारा

Mon, 02 Dec 2024 01:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Dec 2024 01:09 PM IST
सार

कानपुर के चकेरी में घर के अंदर डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। एक शख्स ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस दौरान बचाने आई सास की भी उसने हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट का लॉक तोड़कर भीतर पहुंची और हत्यारोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
Kanpur double murder Wife and mother-in-law killed by man Wife suspicion of illicit relationship see photos
Kanpur double murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी की फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार रात एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बचाने आई सास पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।


गेट का लॉक तोड़कर पुलिस घर में दाखिल हुई तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। मौके पर पकड़े गए आरोपी ने पत्नी के किसी और से अवैध संबंध की बात कबूली है।
 
Kanpur double murder Wife and mother-in-law killed by man Wife suspicion of illicit relationship see photos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के काला आम निवासी जेम्स जोसेफ उर्फ बादल ने अपनी मौसेरी बहन कामिनी (39) से साल 2017 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी कामिनी और सास पुष्पा (62) के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर में ही रहता था। वह एक निजी संस्थान की कैंटीन में काम करता है।

 
Kanpur double murder Wife and mother-in-law killed by man Wife suspicion of illicit relationship see photos
इसी घर में हुआ डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात पड़ोसी संजीव गुप्ता ने 112 नंबर पर कॉल कर जेम्स जोसेफ के घर में मारपीट और चीखने की आवाज आने की सूचना दी। कुछ ही देर में चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। गेट अंदर से बंद था। लॉक तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो कमरे में कामिनी, उसकी मां पुष्पा के शव पड़े थे। आरोपी जेम्स पलंग पर बैठा था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur double murder Wife and mother-in-law killed by man Wife suspicion of illicit relationship see photos
इसी घर में हुआ डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
रात में फोन पर प्रेमी से कर रही थी बात, रोकने पर करने लगी झगड़ा
एडीसीपी पूर्वी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के दिल्ली के एक युवक से दो साल से संबंध थे। वह अक्तूबर माह में बिना बताए गायब हो गई थी। कई दिन बाद घर लौटने पर कामिनी को समझाया और कई बार युवक से संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।
विज्ञापन
Kanpur double murder Wife and mother-in-law killed by man Wife suspicion of illicit relationship see photos
हत्या करने के बाद बैठा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रात में कामिनी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। रोकने पर वह झगड़ा करने लगी, तो गुस्से में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पुष्पा बेटी को बचाने आई तो उसे भी मार डाला। पुलिस ने आरोपी जेम्स जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed