कानपुर के बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार देर रात गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने भाई और पुलिस को गुमराह कर अज्ञात युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार दोपहर उसको हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो देर शाम उसने सच उगला। पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी हथियाने के लिए माता-पिता की हत्या की। जांच में सामने आया कि कोमल और रोहित आपस में लगातार व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिये बातचीत कर रहे थे। वारदात के बाद कोमल ने पूरी व्हाट्सएप चैट और कॉल लॉग डिलीट कर दी थी। जब पुलिस ने व्हाट्सएप चैट सोमवार को रिकवर कराई तो पता चला कि कोमल ने रात आठ बजे जूस देने के बाद रोहित को मैसेज किया था कि सभी को जूस पिला दिया है, उनके सोते ही आ जाना...।
2 of 7
घर की ओर आते हुए आरोपी रोहित
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर पहुंचने पर भी मैसेज किया गया था, तब उसने दरवाजा खोला था। वहीं पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि आरोपी रोहित घर के भीतर 81 मिनट तक रहा। इसी दौरान हत्या की, कपड़े बदले और फरार हो गया।
3 of 7
घर से जाते हुए आरोपी रोहित
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना लाल के पड़ोस के घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा पुलिस ने जब खंगाला तो सोमवार देर रात 12:54 मिनट पर एक शख्स मुख्य गेट से घर के भीतर दाखिल होता दिखा।
4 of 7
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
दाखिल होते समय वह खाली हाथ था। जब वह रात 2:15 बजे घर से बाहर आया तो उसके हाथों में लाल रंग का झोला था, उसमें कुछ सामान रखा था। खुलासा होने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह शख्स हत्यारोपी रोहित है।
5 of 7
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
झोले में धारदार हथियार रखे थे। जिससे उसने दंपती का गला रेता था। कुल 81 मिनट तक रोहित घर के भीतर रहा। 2.15 बजे घर से बाहर चला गया। वह तीन कैमरों में नजर आया।