फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Double Murder: हत्या से पहले तुम्हारी प्रेमिका और भाई ने शारीरिक संबंध बनाए, यह सुनते ही भड़का सैन्यकर्मी, बोला-...वरना दोनों को मार देता

Tue, 12 Jul 2022 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Jul 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder  Application will be given for remand of all three Daughter physical relationship with lover Before killied parents
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की बर्रा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुए दंपती हत्याकांड में मास्टरमाइंड सैन्यकर्मी राहुल उत्तम से सोमवार को पुलिस ने छह घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान राहुल ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज उगले। उसने दंपती हत्याकांड की मास्टमाइंड कोमल बताया। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने तो सिर्फ उसका साथ दिया था। कोमल अपने मां-बाप की हर कीमत पर हत्या करना चाहती थी। राहुल ने बताया कि कोमल उर्फ आकांक्षा अपने माता-पिता और भाई की हत्या करने की जिद पर अड़ी थी। दबाव में उसने रोहित को तैयार कर आकांक्षा के पास भेजा था। आकांक्षा अपने परिवार को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। पुलिस ने पूछताछ पूरी करने के बाद राहुल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि राहुल और आकांक्षा के बयानों में विरोधाभास है। तीनों का आमना सामना कराया जाएगा।
Kanpur Double Murder  Application will be given for remand of all three Daughter physical relationship with lover Before killied parents
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी - फोटो : अमर उजाला
कोमल ने बोया था लालच का बीज
गौरतलब है कि कोमल ने दोनों प्रेमियों को सौतेले मां-बाप की संपत्ति के बारे में बताया था, जिसमें उसने दो मकान, दो प्लॉट, एक दुकान और चार बीघा खेती की जानकारी दी थी। तभी से दोनों भाइयों के मन में संपत्ति का लालच आ गया था। इधर, प्रेम संबंधों के विरोध के कारण कोमल की मां-बाप के प्रति नफरत बढ़ती गई थी। 
Kanpur Double Murder  Application will be given for remand of all three Daughter physical relationship with lover Before killied parents
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले दोनों ने बनाए थे संबंध
आपको बता दें कि पुलिस की पूछताछ में रोहित ने बताया था कि वारदात से पहले उसने कोमल के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद मुन्ना लाल और राजदेवी का चापड़ से गला रेता था। वारदात के बाद चापड़ झोले में डालकर ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Double Murder  Application will be given for remand of all three Daughter physical relationship with lover Before killied parents
आऱोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
...वरना दोनों को मार डालता 
एक सिपाही ने हत्याकांड की रात उसकी प्रेमिका और भाई के बीच संबंध बनाने वाली बात का जिक्र किया तो यह सुनकर पहले तो वह चुप रहा, लेकिन उसके बाद बोला कि जो होना था, हो गया। 
विज्ञापन
Kanpur Double Murder  Application will be given for remand of all three Daughter physical relationship with lover Before killied parents
Kanpur Double Murder - फोटो : ट्विटर
मेरे बस में कुछ नहीं है, वरना दोनों को मार देता। फिलहाल मुझे इन झमेले से निकलना है। उसके लिए जो भी करना होगा करेगा। इस दौरान वह खुद को बेकसूर बताता रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed