फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक कानपुर: कोरोना कर्फ्यू के बाद खुले बाजार, ग्राहकों से रहे गुलजार, तस्वीरें

Tue, 01 Jun 2021 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Jun 2021 03:10 PM IST
सार

कोरोना के तेज संक्रमण के बाद आखिर मंगलवार सुबह बाजार फिर खुले। थोक बाजार हालांकि 11 बजे के बाद खुलने शुरू हुए लेकिन फुटकर बाजारों में कारोबारी सुबह जल्दी ही पहुंच।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, unlock in kanpur, corona curfew
अनलॉक कानपुर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की दूसरी लहर के कहर के चलते कानपुर में लगे कर्फ्यू के बाद मंगलवार से बाजारों में रौनक दिखाई दी। शासन के फैसले के अनुसार 600 से कम एक्टिव केस वाले शहरों में सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से शाम सात बजे तक शिक्षण संस्थान, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्वीमिंग पूल, क्लब को छोड़कर सभी तरह के प्रतिष्ठान खुलेंगे। इनमें किराना, दूध, सब्जी के अलावा सैलून, आटा चक्की, मंडी आदि शामिल है। शनिवार और रविवार को पूर्ण कर्फ्यू रहेगा। प्रशासन से जारी आदेश के मुताबिक, मंगलवार को सभी तरह की औद्योगिक इकाइयों के चक्के फिर से घूमे। अभी तक आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी इकाइयों को ही छूट थी। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खोल दिया गया है। कंटेनमेंट जोन की दुकानों, धार्मिक स्थलों में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी।
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, unlock in kanpur, corona curfew
अनलॉक कानपुर - फोटो : अमर उजाला
सब्जी मंडियां पूर्व की भांति खुली रहेंगी। घनी आबादी में संचालित मंडियों को खुले स्थान पर संचालित करने के निर्देश हैं। मंगलवार को बैंकों, बीमा कंपनियों, भुगतान प्रणालियों व अन्य वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनियों की शाखाएं व कार्यालय खोल दिए गए। 
 
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, unlock in kanpur, corona curfew
अनलॉक कानपुर - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे से बाजार खोलने के आदेश थे लेकिन करीब 11 बजे से सभी बाजार खुले। सबसे पहले सैनिटाइजेशन किया गया इसके बाद ही ग्राहकों को अंदर आने दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, unlock in kanpur, corona curfew
अनलॉक कानपुर - फोटो : अमर उजाला
ये खुले रहेंगे
- रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, लेकिन होम डिलीवरी हो सकेगी।
- हाईवे व एक्सप्रेसवे के किनारे ढाबा तथा ठेले व खोमचे वालों को खोलने की सशर्त अनुमति।
- ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक कंपनियों के कार्यालय तथा गोदाम, जिससे माल व आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित हो।
 
विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, unlock in kanpur, corona curfew
अनलॉक कानपुर - फोटो : अमर उजाला
- अंडे, मांस एवं मछली की दुकानें।
- गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें।
- कृषि कार्य से संबंधित खाद, बीज व अन्य कृषि निवेश से संबंधित उत्पाद तथा कृषि संयंत्रों की दुकानें।
- पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग तथा उद्यान विभाग की नर्सरियां।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed