{"_id":"60c0ea960b77290cdb26b478","slug":"kanpur-accident-18-died-in-tempo-and-bus-collision-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसे में बड़ा खुलासा: नशे में धुत था बस ड्राइवर, यात्री चिल्लाए थे मार डालोगे क्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसे में बड़ा खुलासा: नशे में धुत था बस ड्राइवर, यात्री चिल्लाए थे मार डालोगे क्या...
Thu, 10 Jun 2021 10:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के सचेंडी में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी हादसे में दर्ज हुई एफआईआर से कई बड़े खुलासे हुए। बस चालक नशे में धुत था। हादसे के कुछ समय पहले उसने बस को लहराया था। पेट्रोल पंप के दो चक्कर लगाए। वहां से तेजी से बस लेकर भागा। बस में सवार यात्री ड्राइवर पर आक्रोशित होकर चिल्लाएं और बोले क्या मार डालोगे। इतना कहने के चंद मिनट बाद बस और टेंपो की भिड़ंत हो गई। 18 जिंदगियां खत्म हो गईं। दरअसल, बस में बाराबंकी के सैदखानपुर गांव निवासी राहुल कुमार सूरत जाने के लिए कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस (यूपी 93 बीटी 6221) में बाराबंकी से रवाना हुए थे। राहुल ने बताया कि फजलगंज में करीब दो घंटे तक बस खड़ी रही। कई सवारियों को बैठाया गया। कल्पना ट्रैवल्स के पास स्थित शराब ठेके से बस चालक और परिचालक ने शराब पी। राहुल के मुताबिक उसने और अन्य सवारियों ने इसका विरोध भी किया था लेकिन दोनों ने किसी की नहीं सुनी।
कानपुर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यहां से भारत पेट्रोल पंप पर डीजल भराने पहुंचा। यहीं पर तेज रफ्तार में दो तीन चक्कर लगाए। फिर बहुत तेज स्पीड में रवाना हुआ। ड्राइवर को बस लहराता देख लोगों ने बोला कि शराब के नशे में बस न चलाओ लेकिन वो नहीं माना। कुछ ही दूर जाकर हादसा हो गया। इसी आधार पर अंकित ने मां पीतांबरा बस के चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
कानपुर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जांच करने वालों को न दिखा, न सुनाई दिया
फजलगंज से बस रवाना होने के बाद आरटीओ की टीम ने बस की चेकिंग की थी। यात्रियों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने शिकायत भी की थी कि चालक ने शराब पी रखी है। इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं बस ओवरलोड भी थी जो अफसरों को नहीं दिखी। अगर अफसरों ने गंभीरता दिखाई होती तो शायद हादसा न होता।
फजलगंज से बस रवाना होने के बाद आरटीओ की टीम ने बस की चेकिंग की थी। यात्रियों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने शिकायत भी की थी कि चालक ने शराब पी रखी है। इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं बस ओवरलोड भी थी जो अफसरों को नहीं दिखी। अगर अफसरों ने गंभीरता दिखाई होती तो शायद हादसा न होता।
शराब पीकर बस चलाई, जिस वजह से हादसा हुआ। इसलिए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द फरार बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी जांच जारी है।- मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर हादसा: शव पहुंचते ही गांव में हंगामा-बवाल
- फोटो : अमर उजाला
18 मृतकों में 12 थे 30 साल से कम
किसान नगर के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले अधिकतर युवा हैं। 12 मृतक ऐसे हैं जिनकी उम्र 30 वर्ष से भी कम थी। छह मृतक 30 से ऊपर थे।
लाल्हेपुर निवासी मृतकों की सूची
1- टेंपो चालक गोलू परिहार (22) निवासी लाल्हेपुर
2- ज्ञानेंद्र सिंह (50) निवासी लाल्हेपुर
3- शिवभजन (22) निवासी लाल्हेपुर
4- धर्मराज (27) निवासी लाल्हेपुर
5- गौरव (22) निवासी लाल्हेपुर
6- सुभाष कुमार (20) निवासी लाल्हेपुर
7- उदयनाराण (55) निवासी लाल्हेपुर
8- अंकुश (22) निवासी लाल्हेपुर
9- शिवचरन (20) निवासी लाल्हेपुर
10- राममिलन (24) निवासी लाल्हेपुर
11- करन सिंह (35) निवासी लाल्हेपुर
12- लवलेश (20) निवासी लाल्हेपुर
13- रजनीश (20) निवासी लाल्हेपुर
14- अनिल कुमार उर्फ गुलाब (28) निवासी लाल्हेपुर
किसान नगर के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले अधिकतर युवा हैं। 12 मृतक ऐसे हैं जिनकी उम्र 30 वर्ष से भी कम थी। छह मृतक 30 से ऊपर थे।
लाल्हेपुर निवासी मृतकों की सूची
1- टेंपो चालक गोलू परिहार (22) निवासी लाल्हेपुर
2- ज्ञानेंद्र सिंह (50) निवासी लाल्हेपुर
3- शिवभजन (22) निवासी लाल्हेपुर
4- धर्मराज (27) निवासी लाल्हेपुर
5- गौरव (22) निवासी लाल्हेपुर
6- सुभाष कुमार (20) निवासी लाल्हेपुर
7- उदयनाराण (55) निवासी लाल्हेपुर
8- अंकुश (22) निवासी लाल्हेपुर
9- शिवचरन (20) निवासी लाल्हेपुर
10- राममिलन (24) निवासी लाल्हेपुर
11- करन सिंह (35) निवासी लाल्हेपुर
12- लवलेश (20) निवासी लाल्हेपुर
13- रजनीश (20) निवासी लाल्हेपुर
14- अनिल कुमार उर्फ गुलाब (28) निवासी लाल्हेपुर
विज्ञापन
कानपुर हादसा: मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
ईश्वरी गंज निवासी मृतकों की सूची
1- धनीराम (55) निवासी ईश्वरी गंज
2- बलवीर सिंह यादव (50) निवासी ईश्वरी गंज
3- सुरेंद्र यादव (45) निवासी ईश्वरी गंज
4- अन्नू सिंह (18) निवासी ईश्वरी गंज
1- धनीराम (55) निवासी ईश्वरी गंज
2- बलवीर सिंह यादव (50) निवासी ईश्वरी गंज
3- सुरेंद्र यादव (45) निवासी ईश्वरी गंज
4- अन्नू सिंह (18) निवासी ईश्वरी गंज